![]() |
शासकीय महाविद्यालय थान खम्हरिया में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन aayojan Aajtak24 News |
बेमेतरा - भारत के इतिहास और समाज में जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक, सामाजिक, और आध्यात्मिक योगदान की चर्चा और सम्मान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम [ स्व ठाकुर महाराज सिंह शासकीय महाविद्यालय थान खम्हरिया जिला - बेमेतरा] में आयोजित हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास को सम्मानित करना और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समाज के सामने लाना। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का विषय था: *"जनजातीय समुदायों का ऐतिहासिक, सामाजिक और आध्यात्मिक योगदान। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों में जनजातीय नायकों की कहानियों, उनकी संस्कृति, परंपराओं, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, और उनके आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के निर्णायकों ने श्री ओमप्रकाश मरकाम (सहायक प्राध्यापक) श्री तोरनलाल साहु सहायक प्राध्यापक ने छात्रों के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय समाज ने भारतीय समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके संघर्ष, अदम्य साहस, और सांस्कृतिक धरोहर को जानना और उसे भविष्य की पीढ़ियों तक पहुंचाना अत्यंत आवश्यक है। प्रतियोगिता जनजातीय गौरव दिवस के महत्व को उजागर करने और समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित करेगी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।