![]() |
आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत swikrati Aajtak24 News |
राजनांदगांव - कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत छुरिया तहसील में अतिवृष्टि से 15 मकान आंशिक क्षति होने पर 531500 रूपए, अतिवृष्टि से पशुकोटा आंशिक क्षति होने पर 6000 रूपए, आग दुर्घटना से धान फसल क्षति होने पर 21071 रूपए, तालाब में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डोंगरगांव तहसील अंतर्गत नदी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 23 मकान आंशिक क्षति होने पर 91000 रूपए आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Tags
rajnandghav