बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का दिया गया संदेश sandesh Aajtak24 News


बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का दिया गया संदेश sandesh Aajtak24 News 

रायगढ़ -  सोमवार की दोपहर महापौर श्रीमती जानकी काटजू, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम दिबेश सोलंकी, निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव, पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, नगर निगम अंतर्गत कार्य करने वाले ठेकेदार द्वारा बाइक रैली निकालकर हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया। दोपहर 12:30 बजे नगर निगम कार्यालय से 100 से ज्यादा बाइकों पर सवार होकर रैली निकाली गई। रैली सुभाष चौक, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, हांडी चौक, गद्दी चौक से सरस्वती प्रतिमा होते हुए शहीद चौक, सिग्नल चौक, चक्रधर नगर चौक से वापस सिग्नल चौक, गोपी टॉकीज, अग्रसेन चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय में समाप्त हुआ। इस दौरान विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद के नारा गुंजायमान होता रहा। सभी ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील शहर वासियों से की। इसी तरह शाम के समय पंजरीप्लांट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत की स्वतंत्रता में भागीदारी निभाने वाले सभी सेनानियों को नमन करते हुए उनके सम्मान में आन बान और शान से तिरंगा झंडा फहराने एवं तिरंगा झंडा की गौरव को बरकरार रखने की शपथ दिलाई गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post