भाजपा नेता उमेश अग्रवाल और गुरुपाल सिंह भल्ला ने सावित्री नगर में मीना बाजार का शुभारंभ किया kiya Aajtak24 News

 

भाजपा नेता उमेश अग्रवाल और गुरुपाल सिंह भल्ला ने सावित्री नगर में मीना बाजार का शुभारंभ किया kiya Aajtak24 News 

रायगढ़ -  जन्माष्टमी पर्व को लेकर हर वर्ष नगर में मीना बाजार लगाने की बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है रायगढ़ जिला में मनाई जाने वाली जन्माष्टमी पर्व प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में इसकी एक अलग पहचान है। अन्य वर्षो की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है वर्षो से चली आ रही परंपरा अनुसार यहां मीना बाजार भी लगते आ रहा है बता दें इसबार भी  पिछले वर्ष के ही स्थान मौदहापारा सावित्री नगर में डिजनीलैंड मीना बाजार लगाया जा चुका है जिसके शूभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष, विशिष्ठ अतिथि गुरूपाल सिंह भल्ला भाजपा नेता, गोविंद अग्रवाल की अध्यक्षता, सुरेश गोयल, श्री कांत सोमावार व दोनो मंडल की  भाजपा युवा मोर्चा टीम सहित व अन्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न किया गया। वैसे तो कई प्रकार के झूला यहां पर लगे हुए है लेकिन बताया जाता है कि इसबार मीना बाजार में लोगों के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र रहेगा जलपरी माना जा रहा है मीना बाजार में इसबार विदेशी महिलाओं द्वारा जलपरी बने हुवे को देखने लोगों में भारी उत्सुकता देखी जा रही है क्योंकि जलपरी रायगढ़ के मीना बाजार में पहली बार लोगों को देखने को मिलेगी  खास बात यह भी बताया जा रहा है कि जलपरी में कार्य करने वाली महिला कलाकार विदेश से आई है जिन्हें कई कई घंटो तक पानी में रहने जैसी कलाकारी आती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post