भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की बांदकपुर मंडल की बैठक संपन्न sampann Aajtak24 News


भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान की बांदकपुर मंडल की बैठक संपन्न sampann Aajtak24 News 

दमोह - राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां के संबंध में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं बांदकपुर मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य में, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 112 वें संस्करण में आवाहन किया है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासी उत्साह और उमंग के साथ अपने घरों, कार्यालय, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय नेतृत्व निर्देशानुसार 13 से 15 अगस्त के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को आयोजित करना है जिसमें महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान, घर घर में तिरंगा फहराना आदि कार्यक्रम आयोजित करना है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्रत्येक भारतीय के मान, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और कर्तव्य निष्ठा की प्रेरणा देता है। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पांच सदस्यीय टोली बनाई गई जिसमें मंडल उपाध्यक्ष पप्पू सिंह लोधी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रधुवीर रजक, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता दुबे, किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेश पटेल, पिछड़ा मोर्चा महामंत्री नीतेश गुप्ता सदस्य होंगे। बैठक में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक विकास नामदेव,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता सोनी अतिथियों के साथ मचासीन रहे, एवं  महिला मोर्चा महामंत्री तुलसा प्रजापति, विकास ठाकुर, श्रीकांत गुप्ता, अरविंद रजक, शशिकांत सेन, अजय विश्वकर्मा, हेमराज सिंह, भुजबल सिंह सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

Previous Post Next Post