![]() |
| यादव समाज द्वारा रिमझिम बरसते पानी में भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली nikali Aajtak24 News |
पीथमपुर - भगवान श्री कृष्ण की जन्म अष्टमी के उपलक्ष में यादव समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा रिमझिम पानी की बरसात के बीच निकाली गई। सुबह 11:00 बजे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रथ झांज मजीरे बैंड बाजे डीजे के धुन पर कृष्ण भक्ति के गाने बज रहे थे। यह यात्रा हाउसिंग बोर्ड के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस राधा कृष्ण मंदिर पहुंची। यात्रा में प्रमुख रूप से जेपी सिंह, कैलाश यादव, समाज सेवी पार्षद अशोक पटेल, जगदीश सेन, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कविता प्रदीप द्विवेदी, पूर्व पार्षद डॉक्टर कृपाराम मुकाती , डॉ रमेश यादव,पूर्व पार्षद कमला सुजान सिंह यादव, पार्षद नानू थोरात, बलराम यादव बलराम यादव, रामगोपाल यादव, सहित काफी तादात में महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे। दूसरी शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे सर्व यादव समाज के तत्वाधान में सांवरिया सेठ मंदिर पीथमपुर से जयनगर इंडस टाउन हाउसिंग बोर्ड होते हुए राम रामेश्वर मंदिर में शोभायात्रा का समापन किया गया। इसमें सभी सो जाती बंधु और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और सभी समाज सेवी द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में धनुर्वेद हिंदू साईं अखाड़ा द्वारा जगह-जगह भारती परंपरा की कला आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। यात्रा में डीजे बैंड बाजे के साथ रथ पर भगवान राधा कृष्ण आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। यात्रा में पीछे गाड़ी पर प्रसाद वितरण किया जा रहा था। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल , समाजसेवी पार्षद अशोक पटेल,पार्षद राम अवतार यादव, राजकुमार यादव, सत्यनारायण यादव, श्याम करण यादव, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कविता प्रदीप द्विवेदी पूर्व पार्षद डॉक्टर कृपाराम मुकाती ,अवध ठाकुर, कीरत यादव नरेश यादव बबलू यादव रमेश यादव अशोक यादव स्वतंत्र यादव सतीश यादव दयाराम यादव धर्मेंद्र यादव अरुण यादव मेघनाथ यादव राजेंद्र पटेल राणा यादव लाल सिंह यादव मनोहर यादव सुरेंद्र यादव आनंद यादव सुनील यादव गोपाल यादव छोटेलाल यादव जेपी यादव रामनारायण यादव, सहित काफी तादात में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन छत्रछाया स्थित राम रामेश्वर मंदिर पर धनुर्वेद हिंदू साईं अखाड़ा की बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर राम रामेश्वर मंदिर टीम द्वारा बाबा स्वागत किया गया।
