![]() |
| अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही कार्यवाही karyawahi Aajtak24 News |
धमतरी - मुखबिर के सूचना मिली कि राज कुमार निषाद ग्राम कुर्रा अपने खोमचा दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा हैं कि सूचना के आधार तत्काल भखारा पुलिस द्वारा मौके पर शराब रेड कार्यवाही कर राजकुमार निषाद पिता स्व0 गप्पु लाल निषाद उम्र 60 वर्ष सा0 कुर्रा के कब्जे से एक लाल रंग के प्लास्टिक बोरी के अन्दर 28 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2520/- रूपये एवं बिक्री रकम 450/- रूपये कुल जुमला किमती 2970/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप0 क्र0 149/24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम राजकुमार निषाद पिता स्व0 गप्पु लाल निषाद उम्र 60 वर्ष सा0 कुर्रा,थाना-भखारा, जिला-धमतरी (छ0ग0) सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना भखारा से प्रआर0शेखर सिन्हा आरक्षक दुष्यंत सिन्हा,अवनीश विश्वकर्मा,ईश्वर साहु, धनीराम सााहू,हेमलाल निषाद का विशेष योगदान रहा।
