भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा संपूर्ण जिले में सुना गया मन की बात कार्यक्रम karyakaram Aajtak24 News


भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के द्वारा संपूर्ण जिले में सुना गया मन की बात कार्यक्रम karyakaram Aajtak24 News 

दमोह - भारतीय जनता पार्टी जिला दमोह के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिले के बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 113 वां संस्करण सुना गया। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने बांदकपुर मंडल के बूथ क्रमांक 187 पर शक्ति केंद्र और बूथ कमेटी के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जैसा बताया कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई भारतीय जनता पार्टी सरकार की प्राथमिकता है। इसी को लेकर हर साल 1 सितम्बर से 30 सितम्बर के बीच पोषण माह मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने आग्रह किया है और हम सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में इससे जुड़े जागरूकता अभियान का जरूर हिस्सा बनेंगे। मंडल प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में जैसा बताया कि मध्य प्रदेश के झाबुआ में हमारे सफाईकर्मी भाई-बहनों हम सभी को वेस्ट से वेल्थ के मंत्र उत्कृष्ट उदाहरण से समझाया है इन्होंने कचरे से बने अद्भुत आर्ट वर्क से एक पार्क को सजाया है, वो वहां आने वाले लोगों को भी हैरान कर रहा है। कार्यक्रम में आई टी सेल संयोजक रिंकू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता दुबे, सरपंच सुनील डबुल्या, पप्पू सिंह लोधी, सीतू पंडा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रधुवीर रजक सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post