![]() |
| नवीन नगरपालिका भवन एवं सब्जी मंडी परिसर का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित aayojit Aajtak24 News |
सीहोर - जिले में 3 करोड़ 82 लाख की लागत से निर्मित होने वाले नगर पालिका के नवीन कार्यालय भवन एवं नवीन सब्जी मंडी परिसर निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक शर्मा शामिल हुए। जिले में 02 करोड़ 02 लाख की लागत से नगरपालिका के नवीन भवन एवं एक करोड़ 80 लाख की लागत से नवीन सब्जी मंडी परिसर का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में नगर पालिका द्वारा जो विकास कार्य कराए जा रहे है, उसको गति देने के लिए केन्द्र और राज्य की सरकार पूरा सहयोग करेगी। विकास कार्यों के लिए जहां भी आवश्यकता होगी वहां राशि की कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि सरकार महानगर की तर्ज पर सीहोर में विकास कार्य करेगी। इस अवसर पर विधायक श्री सुदेश राय एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत दो सालों में जिले में करीब 120 करोड़ रुपए के विकास किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा जिले में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी 25 सालों के लिए शहर की जरूरतों को देखते हुए इन पांच सालों में नगर पालिका शहर की विकास की योजनाओं पर काम कर रही है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, श्री सन्नी महाजन, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री नरेश मेवाड़ा, श्री सुदीप प्रजापति, श्री भूपेन्द्र पाटीदार, नगर पालिका सीएमओ श्री भूपेन्द्र दीक्षित सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

