भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री का प्रथम नगर आगमन होने पर जिले में हुआ भव्य स्वागत swagat Aajtak24 News

 

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री का प्रथम नगर आगमन होने पर जिले में हुआ भव्य स्वागत swagat Aajtak24 News 

निवाड़ी - देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बनी सरकार में लगातार दूसरी बार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के उपरांत  टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद, भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का आज जिले में प्रथम आगमन होने पर कई स्थानों पर स्वागत किया गया इसके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने ओरछा में भगवान श्री राम सरकार के दर्शन लाभ प्राप्त कर छारद्वारी मंदिर एवं वन विभाग में बृहद स्तर पर ब्रक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

वृक्षों की देखभाल कर रही महिलाओं से किया संवाद

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 8:00 बजे ओरछा पहुंचे जहां उन्होंने भगवान श्री राम राजा सरकार के दर्शन प्राप्त करने के बाद मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा हिंदू समाज के प्रति बेहद अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए संसद की गरिमा का उल्लंघन किया है। भगवान श्री राम राजा सरकार के दर्शन उपरांत केंद्रीय मंत्री ने छारद्वारी मंदिर पहुंचकर क्षेत्र की खुशहाली एवं देश की उन्नति के लिए प्रार्थना की तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया इसके साथ-साथ केंद्रीय मंत्री ने वन विभाग सेंचुरी में पहुंचकर वृक्षारोपण करते हुए वृक्षों की देखभाल करने वाली महिलाओं से संवाद करते हुए कहां की आप लोगों के द्वारा वृक्षों की देखभाल का बहुत ही पुनीत कार्य किया जा रहा है और पौधे लगाकर उनकी देखभाल कर जब वह बड़े वृक्ष का रूप लेते हैं तभी पर्यावरण संतुलन बनाए जा सकता है। इस अवसर पर कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहन सक्सेना सहित वन विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय पर हुआ कई स्थानों पर स्वागत 

भगवान श्री राम राजा सरकार की नगरी ओरछा में भगवान श्री राम राजा सरकार के दर्शन लाभ एवं वृक्षारोपण के उपरांत क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार जिला मुख्यालय पहुंचे जहां निवाड़ी तिगेला स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के स्वागत का सिलसिला प्रारंभ हुआ।

नगर परिषद में हुआ भव्य स्वागत 

केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का जिला मुख्यालय पर प्रथम आगमन होने पर आज जिले में कई स्थानों पर स्वागत हुआ इसी क्रम में नगर परिषद में रोहन मनी जैन के नेतृत्व में नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों के द्वारा फूल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने लोकसभा निर्वाचन में भरपूर सहयोग करने के लिए जिले वासियों का आभार व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री के स्वागत का क्रम लगातार जारी रहा तथा बाजार में भी कई स्थानों पर केंद्रीय मंत्री का फूल माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया तत्पश्चात काली मंदिर पहाड़ी के सामने निवास रत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ नंद किशोर नापित के निवास पर भी केंद्रीय मंत्री का शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।

दिव्यांगजन का किया सम्मान 

जिला मुख्यालय पर प्रथम आगमन होने पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार का कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम जारी रहा इसी क्रम में तहसील के पास दिव्य संस्कार महिला मंडल की महिलाओं के द्वारा भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए उपस्थित दिव्यांग जनों का केंद्रीय मंत्री ने फूलमाला पहनाकर एवं मिष्ठान भेंट कर दिव्यांगजनों का सम्मान करते हुए सभी का आभार प्रकट किया।

इनकी रही उपस्थिति 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अखिलेश अयाची सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया अनुराग शर्मा विवेक चतुर्वेदी डॉ नंदकिशोर नापित रोहन मनी जैन नगर परिषद के अध्यक्ष गुलाब अहिरवार उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद कुशवाहा पवन दुबे मुकेश दांगी प्रेम नारायण यादव भमोरा अरविंद चौबे  दिनेश दुबे अरविंद दांगी महेंद्र दांगी बृजेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post