![]() |
नगर निगम में बजट के पहले कांग्रेसियों ने लगाए नारे, किया प्रदर्शन pradarshan Aajtak24 News |
इंदौर - नगर निगम इंदौर में आज वित्तीय वर्ष 2024-25 के के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने 8302 करोड़ रुपए आय और 8232 करोड़ रुपए व्यय का बजट प्रस्तुत किया। बजट पेश करने के पहले ही भ्रष्टाचार और घोटालों से नाराज कांग्रेस पार्षदों ने निगम सभा हाल में जोरदार नारेबाजी की। काले कपड़ों में आए कांग्रेस पार्षद निगम में घोटाले और भ्रष्टाचार का विरोध कर रहे थे। अटल बिहारी वाजपेई परिषद सभागृह में महापौर भार्गव द्वारा सुबह 11 बजे बजट भाषण की शुरुआत की जाना प्रस्तावित रही, लेकिन इसके पहले ही कांग्रेस पार्षद निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंतामणि चौकसे चिंटू के नेतृत्व में एकजुट नजर आए। सभी कांग्रेसी पार्षदों ने निगम में हाल ही में सामने आए 100 करोड़ से भी अधिक के घोटाले को लेकर नाराज की जाहिर की। इस घोटाले के आरोपियों साथ ही अन्य भ्रष्टाचार के मामलों में भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसी पार्षद हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। बजट भाषण के पूर्व ही अटल बिहारी वाजपेई परिषद सभागृह में कांग्रेसी पार्षद धरने पर बैठ गए। यह गहमागहमी काफी देर तक चलती रही।