![]() |
जिले में चलाया जा रहा है दस्तक अभियान chalaya Aajtak24 News |
सीहोर - जिले में 25 जून से 27 अगस्त तक दस्तक अभियान-2024 संचालित किया जा रहा है। दस्तक अभियान के अंतर्गत दस्तक दल द्वारा घर-घर जाकर बच्चों स्क्रीनिंग की जा रही है तथा 11 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत शून्य से 5 वर्ष की आयु वाले जिले के कुल 01 लाख 59 हजार 611 बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने दस्तक अभियान के तहत शहरी क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर जाकर दी जा रही सेवाओं की जानकारी बच्चों के परिजनों से प्राप्त की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दस्तक अभियान के दौरान शहरी क्षेत्र में 10500 हाउस होल्ड सर्वे किया जा चुका है। जिसमें 6205 बच्चों का परीक्षण एवं चिन्हांकन किया गया है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन के 30 बच्चे चिन्हित किए गए। ए.सी.टी. के 350, विटामिन ए अनुपूरण के लिए 5925, कुपोषण से संबंधित 16, जन्मजात विकृति के 31 तथा आईवॉयसीएफ से संबंधित 1205 बच्चों का चिन्हांकन शहरी भ्रमण दल द्वारा किया गया है।