राधेश्याम राठिया लाखों मतों से होंगे विजय - सुभाष पाण्डेय panday Aajtak24 News

 

राधेश्याम राठिया लाखों मतों से होंगे विजय - सुभाष पाण्डेय  panday Aajtak24 News

रायगढ - लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के चुनाव अभिकर्ता सुभाष पांडेय ने बताया कि 4 जून के मतगणना के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारी पूर्ण हो गई है।  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ में अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बना हुआ है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की मतगणना तीन जिलों में होगी रायगढ़ जिले में मतगणना रायगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़, खरसिया विधानसभा की कि जायेगी, वही जशपुर जिले में जशपुर, कुनकुरी,पत्थलगांव एवम सारंगढ़ जिले में सारंगढ़ विधानसभा की मतगणना का कार्य सम्पन्न होगा। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचंड बहुमत से लाखो मतों से जीतने की संभावनाओं को देखते हुए विजय जुलूस निकालने की तैयारियां परिणाम घोषित होने के बाद की जा रही है। रायगढ़ लोकसभा के तीनो जिलों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीगण, सांसद,विधायक गण एवम पूर्व सांसद एवम अन्य सभी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे एवम कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे। मतगणना और परिणाम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह है तीनो जिलों में सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी की तरफ से की गई है एवम संपूर्ण रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के डाक मतदान की गणना रायगढ़ जिला मुख्यालय में होगी जिसके लिए भी मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति की गई है। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राधेश्याम राठिया का प्रचंड बहुमत से लाखो मतों से जीतने की संभावनाओं को देखते हुए विजय जुलूस निकालने की तैयारियां परिणाम घोषित होने के बाद की जा रही है।  रायगढ़ लोकसभा के तीनो जिलों में भारतीय जनता पार्टी के मंत्रीगण, सांसद, विधायक गण एवम पूर्व सांसद , एवम अन्य सभी वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे एवम कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News