![]() |
रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी राधे श्याम राठिया रिकार्ड मतों से जीते jite Aajtak24 News |
रायगढ़ - देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर परिणाम सामने आ गए है, छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में केवल कोरबा सीट को छोड़कर 10 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराया है, प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों के साथ - साथ रायगढ़ लोकसभा सीट में लोगों की नजरे जमी हुई थी, क्योंकि यही वो सीट है जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार चुनाव जीतते रहे है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां पर चेहरा बदलकर गोमती साय को प्रत्याशी बनाया था, जिसमें उन्होंने भी यहां भाजपा की जीत को बरकरार रखा था, उसके बाद 2024 लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा ने यहां टिकट बदल दिया। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने राधे श्याम राठिया को चुनाव लड़ाया जहां से उन्हेंने इसबार रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कर ली है। बता दे राधे श्याम राठिया यहां पहली मर्तबा चुनाव लडे है, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह को एक बड़े अंतर से चुनाव हरा दिया है। दोनों ही दलों की टिकट वितरण के बाद से ही लगातार यहां भाजपा के जीत की संभावना बन रही थी, वोटिंग के बाद से कहा जा रहा था कि यहां जीत की चर्चा नहीं बल्कि यह लीड की चर्चा थी, रायगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी राधे श्याम राठिया ने लगभग 2 लाख 40 हजार वोटों से जीत दर्ज कर लिए हैं, कहा जा रहा है कि प्रदेश सरकार की महतारी वंदना योजना को ध्यान में रखते हुए महिला मतदाताओं ने यहां एक तरफा मतदान किया था।