देशसेवा के बाद, परिवार में समय दे, परिजन भी रखे ध्यान - दांगी dangi Aajtak24 News


देशसेवा के बाद, परिवार में समय दे, परिजन भी रखे ध्यान - दांगी dangi Aajtak24 News 

नीमच - किसी भी वारंटी को गिरफ्तार करने की बात आती थी। ओर जँहा चार पुलिसकर्मी की आवश्यकता होती थी वँहा पर मनोहरलाल सूर्यवंशी अकेले ही चले जाते थे। अपने सेवाकाल में दिनांक 20 अप्रैल 1984 से दिनांक 30 जून 2024 तक यानि की 41 वर्ष तक पुलिस प्रशासन में नोकरी करते हुए। मनोहरलाल सूर्यवंशी विगत 6 माह से पुलिस थाना कुकड़ेश्वर में सहायक उप निरीक्षक के पद पर सेवारत थे। जिनकी सेवानिवृति पर कुकड़ेश्वर पुलिस थाना परिसर में स्थित बालाजी मन्दिर पर भव्य सुंदरकांड रखा गया व विदाई समारोह का आयोजन भी थाना परिसर में पुलिस स्टाफ द्वारा आयोजित किया गया। विदाई समारोह में नायाब तहसीलदार नवीन छलोत्रे, थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी व मनोहरलाल सूर्यवंशी मंचासीन थे। पुलिस प्रशासन द्वारा सेवानवृति पर मनोहरलाल सूर्यवंशी का पुष्पमाला पहनाकर, साफा बांधकर, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने सेवानिवृति पर उज्ववल भविष्य की कामना करते हुए, परिवार में समय देने सहित अपने कार्यकाल में बेहतरीन सेवा देने की बात रखी। वंही नायाब तहसीलदार नवीन छलोत्रे ने धार्मिकता व आध्यात्मिकता की ओर बढ़ने की बात रखी। विदाई समारोह में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कलमोदिया ने भी सराहना की। विदाई समारोह में कुकड़ेश्वर के प्रबुद्धजन, पुलिस प्रशासन के कर्मचारीगण, सेवानिवृत मनोहरलाल सूर्यवंशी की धर्मपत्नी, पुत्र व पुत्र वधु   व पत्रकारगण मौजूद थे व पत्रकारो ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन पुलिस दीपक परमार द्वारा किया गया व सभी का आभार संजय शर्मा (मेजर) द्वारा व्यक्त किया गया। सभी का स्नेहभोज हुआ व सुंदरकांड का श्रवण किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post