![]() |
कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी jhandi Aajtak24 News |
बिलासपुर - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने जिला कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम द्वारा तैयार यह रथ विशेषकर शहर के कम मतदान क्षेत्रों में फेरे लगाएगी। लोगों से संपर्क कर चुनाव आयोग के शत प्रतिशत मतदान का संदेश देगी। जिला प्रशासन द्वारा शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य को पूर्ण करने स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचलों में भी मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम से मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Collector flags off voter awareness chariot
Bilaspur - Collector and District Election Officer Shri Avnish Sharan flagged off the voter awareness chariot from the district office premises. This chariot prepared by the Municipal Corporation will make rounds especially in the less polling areas of the city. The Election Commission will contact the people and give the message of 100 percent voting. Various activities are being organized by the district administration under the sweep to fulfill the objective of 100 percent voting. Voters and new voters are being made aware of the importance of voting through voter awareness campaigns in rural areas as well as urban areas. Municipal Corporation Commissioner Shri Amit Kumar was also present on this occasion.
Tags
Bilaspur