6 अप्रैल को भव्य और उत्सव के रूप में भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस - राजीव खंडेलवाल khandelwal Aajtak24 News
![]() |
6 अप्रैल को भव्य और उत्सव के रूप में भाजपा मनाएगी स्थापना दिवस - राजीव खंडेलवाल khandelwal Aajtak24 News |
देवास - आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास पर 6/04/2024 को सुबह 10 बजे एवं जिले भर में प्रत्येक बूथ केंद्र पर भव्य और उत्सव के रूप में स्थापना दिवस मनाएंगे। श्री खंडेलवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के दम पर आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। भारतीय जनता पार्टी राजनीति के माध्यम से सेवा का कार्य करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत का गौरव विश्व मानचित्र पर स्थापित किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर हाल में 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाये और भाजपा प्रत्याशी श्री महेंद्र सिंह सोलंकी के लिए वोट मांगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि स्थापना दिवस के दिन प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर में पार्टी का झंडा लगाए, बूथ की समितियां को लेकर आम जनों के साथ उत्सव मनाए, हर बूथ पर कम से कम 370 मत की वृद्धि करने का प्रयास करें, अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति की बस्तियों में भ्रमण करते हुए युवाओं के साथ बैठक करें। दिवाल लेखन, किसान चौफाल, लाभार्थी संपर्क, न्यू जॉइनिंग, देव दर्शन करते हुए हर घर में पार्टी का पर्चा और स्टीकर पहुंचाएं। मुख्य कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पदाधिकारी सभी उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।
Comments
Post a Comment