अनु जाति,अनु जनजाति के 50 हजार मतदाता करेंगे विशेष पार्टियों को छोड़ नोटा में मतदान matdan Aajtak24 News


अनु जाति,अनु जनजाति के 50 हजार मतदाता करेंगे विशेष पार्टियों को छोड़ नोटा में मतदान matdan Aajtak24 News 

छिंदवाड़ा - प्रदीप भाऊ जुलमे जिला अध्यक्ष ने बताया की उनके पार्टी की विचार धारा के 50 हजार मतदाता किसी  भी पार्टी को मतदान नही करेंगे बल्कि उन्होंने नोटा को मतदान करने का संकल्प किया है।  पार्टी के सारे कार्यकर्ता अपने अपने ब्लाकों एवम तहसीलों में अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से जन संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा की वह इस बार  छिंदवाड़ा लोकसभा में सिर्फ नोटा को मतदान करेंगे। इसके पीछे कारण पूछने पर उन्होंने अनेकों कारण बताये जैसे की,देश और प्रदेश के जिले में, सविधान और लोकतंत्र को खत्म करने का बार बार प्रयास करना और सविधान के खिलाफ कार्य कर सविधान को कमजोर करने के प्रयास करना। वर्तमान की सरकारें वो केंद्र की हो या प्रदेश की हो बार बार  सविधान विरोधी कार्य कर आम जन को गुलाम बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहती है , आम जन की कही भी सुनी नही जाती है और सविधान में आम जन को दिए अधिकारों को खत्म करने के लिए हमेशा जाल बुनती रहती हैं, गुलामी की हजारों सालों की बेड़ियों को तोड़ कर भारत रत्न डॉ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने अपने अथक प्रयासों से  सविधान बना कर आम जन को मौलिक हक्क अधिकार दिए हैं लेकिन वर्तमान सरकार इन अधिकारों को भी आम जन से छीनकर उन्हें गुलामी के गर्त में ढकेलना चाहती है।

आगे उन्होंने बताया की ,

देश और प्रदेश में सरकारी स्कूलों का गिरता स्तर ,वर्तमान में मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 18 साल से स्थापित होते हुए भी इन 18 सालो में किसी भी शिक्षा मंत्री ने शिक्षा को बढ़ाने हेतु प्रयास नही किया।उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो, प्राइवेट स्कूलों की बढ़ती फीज, प्राइवेट स्कूलों की महंगी काफी पुस्तके, सरकारी स्कूलों को लगातार बंद करवाना। ऐसा क्या कारण हैं की हर जिले के प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा में,सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम क्यों हो रही हैं। इसका जवाब बताए प्रदेश के शिक्षा मंत्री स्वास्थ सेवाए न मिलना।मध्यप्रदेश में सरकारी हस्पतालों में जरूरी स्वास्थ सेवाए भी ढंग से नहीं मिलती हैं,ऐसी क्या मजबूरी है की हर जिले के सरकारी हस्पतालों में हार्ट का ऑपरेशन नही हो सकता और उसी जिले के प्राइवेट हस्पतालों में हार्ट का ऑपरेशन हो जाता है,जिसे भारत के आयुष्यमान कार्ड के द्वारा ही इलाज कराया जाता है और सरकारी खजाने को खाली कर चपत लगाई जाती आ रही हैं।

प्रदेश में बढ़ती भूखमरी और रोजगार की कमी।

क्या हमारा देश 25 रुपए किलो का गेंहू खरीदकर 2 रुपए किलो से बाटकर क्या? हमारा देश समृद्ध भारत हो सकता है। हमारे देश को फ्री की सारी योजनाएं बंद करनी चाहिए और जनता को रोजगार एवं स्वयं रोजगार करने के लिए अवसर प्रदान करनी चाहिए,क्योंकि सरकारें 1,2, साल 5 साल योजनाएं चला सकती है बस। लेकिन उसे रोजगार प्रदान किया गया तो वो संपूर्ण जीवन भर अपने परिवार का पालन पोषण कर अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा दे कर देश को समृद्ध बना सकता है।

प्रदेश में बढ़ती गुन्हेगारी प्रवृत्ति

प्रदेश में दिन ब दिन क्राइम बढ़ता जा रहा है ,हमारे देश को अगर बचाना है तो देश में हजारों की संख्या में कैदियों को सरकारों ने सलाखों के पीछे बंद कर के रखा है,यह एक अच्छी बात है लेकिन सारे जेलों को साल में एक बार जनता  के लिए म्यूजियम की तरह  बाहरी समाज के व्यक्तियों को कैदियों के जीवन दर्शन दिखाए जाए जिससे की समाज में होने वाले क्राइम को कम किया जाए।और लोगो में क्राइम के प्रति डर बना रहे।एवं सासन प्रशासन के प्रति आदर और अनुशासन बना रहे।

प्रदेश में बिगड़ता पर्यावरण 

पेड़ काटे जा रहे है,अभी हाल ही में हसदेव जंगल को काटा जा रहा है जिससे पेडों की संख्या कम होने से पर्यावरण में  समतोल बिगड़ रहा है,और प्रदेश में लगातार तापमान बड़ रहा है, क्या कभी किसी सरकार ने इस पर्यावरण के बारे में सोचा? क्या कभी वर्तमान सरकार के पर्यावरण मंत्रियों ने सोचा? अचानक प्रदेश में बढ़ते तापमान को कम करने के लिए कुछ ठोस कदम इन मंत्रियों उठाए ? नही उठाए कभी पार्टियों की सरकारों ने कभी इन विषयों पर ध्यान दिया कभी नही दिया तो फिर जनता इन्हे किस आधार पर मतदान करे। ऐसी अनेकों कारणों से आजाद समाज पार्टी कांशीराम  छिंदवाड़ा  जिला अध्यक्ष प्रदीप भाऊ जुलमे के नेतृत्व में पार्टी और आंबेडकरी विचार धारा के अंदाजन 50 हजार मतदाताओं द्वारा विशेष पार्टियों को छोड़ कर नोटा को मतदान करने का संकल्प किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News