भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह ने गांव-गांव किया संपर्क sampark Aajtak24 News


भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह ने गांव-गांव किया संपर्क sampark Aajtak24 News 

नर्मदापुरम - होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह का पिपरिया विधानसभा क्षेत्र में दौरा रहा जिसमें उन्होंने ग्राम कल्लू खापा, तरौन, खैरी, डापका में जनसंपर्क कर ग्राम सभाओं को संबोधित किया। सभाओं को संबोधित करते हुए चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मेने अपना संपूर्ण जीवन और जवान इस भारत माता की सेवा में लगाई है इसलिए मैं चाहता हूं अगले 25 दिन आप इस भारत माता को दे। विकसित भारत के संकल्प पूर्ति के लिए हम सभी को समय दान करना होगा। मोदी है तो मुमकिन है। अब तो बीमा के पैसा कब खाते में टपक जाए पता ही नहीं चलता। लोकसभा चुनाव से पहले पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी लगातार पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे है। शुक्रवार को पिपरिया विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह के प्रवास के दौरान गांव में कांग्रेस के पदाधिकारी ने अपने पदों से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर राजेंद्र हरदेनिया नवनीत नागपाल जनपद अध्यक्ष संध्या सिंघाड़े संपत मूंदड़ा उमेद सिंह पटेल बलराम वैस गिरधर मल परसोत्तम पटेल बलराम ठाकुर राजा भैया धर्मेंद्र पटेल प्रशांत रघुवंशी अरविंद राय पवन बलिया आदित्य पलिया पुरुषोत्तम शर्मा प्रयागराज रघुवंशी मनोज राय कमल किशोर भार्गव चंचलेश रघुवंशी पिपरिया सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

 




Post a Comment

Previous Post Next Post