जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा निकाली गई हेलमेट बाइक रैली reli Aaj Tak 24 News

 

 

जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा निकाली गई हेलमेट बाइक रैली reli Aaj Tak 24 News 

जांजगीर चांपा - महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारो के बारे में उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में अभिब्यक्ति जागरूकता अभियान जांजगीर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 (चार दिवस) तक जिला पुलिस जांजगीर द्वारा महिलाओ को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक  करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाकर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए महिलाओ को जिला पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया था।  दिनांक 11.03.24  को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का समापन अवसर के दिवस पर पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से प्रारंभ किया जाकर जांजगीर मुख्यालय में जिला के महिला पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा हेलमेट रैली निकाला जाकर यातायात नियमों का जानकारी दिया गया, जिसमें लगभग 50 महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट रैली में शामिल रहे। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल बनाने में श्री विजय पैकरा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विशेष योगदान रहा तथा कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक प्रवीण कुमार दुवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।



Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News