होली के दिन जमकर थिरके कलेक्टर रंगों और उमंगों के उल्लास में बच्चों संग बच्चा बने bane Aajtak24 News

 

होली के दिन जमकर थिरके कलेक्टर रंगों और उमंगों के उल्लास में बच्चों संग बच्चा बने bane Aajtak24 News 

कटनी - होली के दिन बाल आसरा गृह के बच्चों और जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र झिंझरी के छात्रों ने जिले के कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के साथ जमकर रंग- गुलाल  खेला। होली के दिन जब पूरा जिला रंगों से सराबोर था तब कलेक्टर स्वयं अपने आवास में आमंत्रित विशेष बच्चों की ख़ुशी के लिए उनके ही रंग में रंगे नजर आये।  स्वयं कलेक्टर श्री प्रसाद सहित कलेक्टर निवास में होली का पर्व मनाने पहुंचे बच्चे भी रंग बिरंगे दिखें। कभी कलेक्टर बच्चों के साथ बच्चा बन पिचकारी से रंग डाल रहे थे तो कभी बच्चे कलेक्टर पर रंग उडे़लते दिखे। पिछले साल की तरह इस साल कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों को अपने निवास पर होली मनाने का निमंत्रण दिया था। बच्चे भी पूरे उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ कलेक्टर संग होली खेलते दिखे। बच्चों ने कलेक्टर निवास की होली में रंग खेलने के साथ - साथ मिठाइयां और चाट के स्वाद का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों के साथ रंगोत्सव का जश्न मनाकर कलेक्टर श्री प्रसाद बेहद खुश दिखे।कलेक्टर ने बच्चों संग किया नृत्य            रंग गुलाल की होली खेलने के बाद कलेक्टर स्वयं बच्चों के संग थिरकते दिखे। कलेक्टर ने बच्चों की खुशियों को दोगुना करने उनके साथ नृत्य किया।कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान ने किया मंत्र मुग्ध जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं पुनर्वास केन्द्र झिंझरी की छात्रा भारती अहिरवार ने अपनी सुरीली आवाज में ............ ओ कान्हा अब तो मुरली की मधुर सुना दो तान ...... गाकर मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंगों से सराबोर महौल भगवान कृष्ण के प्रेम और भक्ति रस में डूब गया। भोला ने बजाया मुंह से डीजे जिला दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के ही छात्र भोला कोल ने मुंह से डी.जे की विभिन्न आवाज निकाल कर अपनी प्रतिभा से लोगें के चमत्कृत कर दिया। इस दौरान स्कूल संचालक आर.के रायकवार और शिक्षक घन्श्याम गोल्हानी भी मौजूद रहे।


Collectors danced vigorously on the day of Holi and became children with children in the joy of colors and enthusiasm.

Katni - On the day of Holi, the children of Bal Asra Home and the students of District Visually Impaired Special School and Rehabilitation Center Jhinjri played vigorously with District Collector Mr. Avi Prasad. On the day of Holi, when the entire district was drenched in colors, the Collector himself was seen colored in the colors of the special children invited to his residence for their happiness. Collector Shri Prasad himself and the children who came to celebrate Holi at the Collector's residence also looked colorful. Sometimes the collector was playing with the children as a child and pouring colors from a water spray gun and sometimes the children were seen pouring colors on the collector. Like last year, this year Collector Shri Prasad had invited children to celebrate Holi at his residence. Children were also seen playing Holi with the collector with full zeal, enthusiasm and gaiety. Along with playing with colors, the children thoroughly enjoyed the taste of sweets and chaat in the Holi of the Collector's residence. Collector Shri Prasad looked very happy after celebrating Rangotsav with the children. Collector danced with the children. After playing Holi with colors and Gulal, the Collector himself was seen dancing with the children. The Collector danced with the children to double their happiness. Kanha, now listen to the melodious sound of Murli, Do Taan did the mantra. Bharti Ahirwar, a student of District Visually Impaired Special School and Rehabilitation Center, Jhinjhari, in her melodious voice... .....O Kanha, now listen to the melodious tune of the Murli... and mesmerize all the people present by singing it. The atmosphere drenched in colors was immersed in the love and devotion of Lord Krishna. Bhola played DJ through his mouth. Bhola Kol, a student of District Visually Impaired Special School, amazed people with his talent by making different DJ sounds through his mouth. During this time, school director RK Raikwar and teacher Ghanshyam Golhani were also present.


Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News