बड़े बाबा के रंग में रंगने जुड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक abhishek Aaj Tak 24 News


बड़े बाबा के रंग में रंगने जुड़ा भक्तों का सैलाब, हजारों भक्तों ने किया बड़े बाबा का अभिषेक abhishek Aaj Tak 24 News 

दमोह - सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र  जैनतीर्थ कुंडलपुर में धुलेड़ी के पावन पर्व पर बड़ी संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़  पड़ा. इस अवसर पर पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक करने देश के विभिन्न अंचलों से हजारों भक्त जुटे.होली के रंग में रंगने से बचने भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर पहुंची. बड़े बाबा के दर्शन, पूजन,अभिषेक कर बड़े बाबा के रंग में  रंग कर धन्य हो गए। इस अवसर पर कुंडलपुर में विराजमान लगभग 30 पिच्छी साधु, साध्वियों के दर्शन कर, आहार देकर अहो भाग्य माना. संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य मुनि श्री विनम्र सागर जी महाराज ने अभिषेक शांतिधारा के पहले प्रवचन देते हुए कहा आचार्य श्री का सपना था बड़े बाबा के दर्शन सभी को सहजता से हों. छोटे-छोटे दानदाताओं ने इतना विशाल बड़े बाबा का मंदिर बनाकर खड़ा कर दिया। गुरुदेव के कार्यों को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है मात्र 100 ग्राम चांदी हर माह देकर वर्ष भर में 1 किलो 200 ग्राम चांदी आप बड़े बाबा के परिकर के वैभव को बढ़ाने में दान कर सकते हैं. दान की परंपरा में चांदी देकर गुरुदेव के सपने को पूरा करें। गुरु के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण करें. गुरुदेव भी इस महोत्सव को देख रहे होंगे, आशीर्वाद दे रहे होंगे. बड़ी संख्या में बड़े बाबा के भक्तों ने 1 किलो 200 ग्राम चांदी दान करने का भाव बनाया और अभिषेक शांति धारा करने का सौभाग्य अर्जित किया. मीडिया प्रभारी जयकुमार जैन जलज ने बताया इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धिमंत्र कलश ,छत्र चवंर आरती ,अभिषेक करने का सौभाग्य मयंक पर्व श्वेता श्राविका  जैन परिवार शामली ,आकाश संयम नूपुर मान्या परिवार शामली, वैभव सतीश रितिका शुची संभव अरुण साधना परिवार शामली ,मयंक जैन अरुण जैन शामली ,प्रदीप संयम जैन सहारनपुर ,वैभव जैन गाजियाबाद ,रविंद्र गौरव पारस वरुण जैन आगरा ने सौभाग्य पाया।


A flood of devotees came to paint in the colors of Bade Baba, thousands of devotees performed the anointment of Bade Baba.

Damoh/A large number of devotees gathered at the famous Siddha Kshetra Jaintirtha Kundalpur on the holy festival of Dhuledi. On this occasion, thousands of devotees gathered from different parts of the country to perform the anointment of revered Bade Baba. To avoid getting colored in the colors of Holi, the crowd of devotees reached Siddha Kshetra Kundalpur. After seeing Bade Baba, worshiping him and doing Abhishek, he got blessed by getting painted in the colors of Bade Baba. On this occasion, about 30 Pichhi Sadhus sitting in Kundalpur visited the Sadhvis and considered it as their good fortune by giving them food. Revered Muni Shri Humble Sagar Ji Maharaj, the most influential disciple of Saint Shiromani Acharya Shri Vidyasagar Ji Maharaj, while giving the first sermon of Abhishek Shantidhara, said that Acharya Shri's dream was that everyone should have the darshan of Bade Baba easily. Small donors built such a huge temple of Bade Baba. It is the duty of all of us to carry forward the work of Gurudev. By donating just 100 grams of silver every month, you can donate 1 kg 200 grams of silver in a year to increase the splendor of Bade Baba's Parikhar. Fulfill Gurudev's dream by donating silver in the tradition of charity. Fulfill your duties towards your Guru. Gurudev would also be watching this festival and giving blessings. A large number of devotees of Bade Baba made a gesture of donating 1 kg 200 grams of silver and earned the privilege of performing Abhishek Shanti Dhara. Media in-charge Jaikumar Jain Jalaj said that on this occasion, first Abhishek, Shanti Dhara, Riddhimantra Kalash, Chhatra Chavanr Aarti, good fortune to do Abhishek, Mayank Parv, Shweta Shravika Jain family Shamli, Akash Sanyam Nupur Manya family Shamli, Vaibhav Satish Ritika Shuchi Sambhav Arun Sadhana family. Shamli, Mayank Jain, Arun Jain Shamli, Pradeep Sanyam Jain Saharanpur, Vaibhav Jain Ghaziabad, Ravindra Gaurav Paras Varun Jain Agra got good fortune.

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News