राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान द्वारा कृषकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन aayojan Aaj Tak 24 News


राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान द्वारा कृषकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन aayojan Aaj Tak 24 News 

कांकेर - कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर में राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान रायपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र कांकेर द्वारा संयुक्त रूप से कृषकों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन गया। प्रशिक्षण में जिले के कृषकों को विभिन्न प्रकार के कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने एवं किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले विभिन्न प्रकार के जीवों से बचाव के उपाय बताया गया। इसके अलावा कृषकों की आय वृद्धि हेतु समन्वित कृषि प्रणाली, उन्नत मुर्गी पालन, लाख उत्पादन, प्राकृतिक खेती तथा लघु धान्य फसलों की खेती एवं प्रसंस्करण विषयों पर राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान से आये हुए वैज्ञानिक डॉ. जे. श्रीधर एवं डॉ. विनय कुमार तथा कृषि केन्द्र के वैज्ञानिकों डॉ. बीरबल साहू आदि ने कृषकों को विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न प्रदर्शन इकाईयों तथा ग्राम पुसवाड़ा के कृषकों के प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण में ग्राम चोरिया, लारगांव तथा रायपुर जिले से आये हुए कृषक सम्मिलित हुए।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post