बिरगांव की रूपा कुर्रे को मप्र में राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से किया गया सम्मानित sammanit Aaj Tak 24 News

 

बिरगांव की रूपा कुर्रे को मप्र में राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से किया गया सम्मानित sammanit Aaj Tak 24 News

चाम्पा - बालाघाट में शनिवार 24 फरवरी को इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान द्वारा तीन चरणों मे विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिनका सम्मान वहाँ विशेष अतिथियों के गरिमामय उपस्थिति में हुवा। कार्यक्रम में महिला सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला मंत्री बिरगांव निवासी श्रीमती रूपा जगदीश कुर्रे विशेष रूप से उपस्थित हुई जिनका सम्मान संस्थान द्वारा किया गया। बिरगांव निवासी श्रीमती कुर्रे अपने क्षेत्र सहित राजधानी में सामाजिक कार्य के लिए जानी जाती है। महिलाओं के प्रति भी किए गए सामाजिक कार्य के अलावा भाजपा में मिले अपनी जिम्मेदारी को वह बखूबी निभा रही है। उनके इस विशेष कार्यो के मध्येनजर बालाघाट में उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम चरण में आयोजित कार्यक्रम के मुख्यातिथि कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्र रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रूपा जगदीश कुर्रे ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चाम्पा प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह सलूजा, पुरातत्व संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेन्द्र सिंह गहरवार रहे। तीन चरणों मे अलग अलग क्षेत्र में ख्याति प्राप्त लोगों के सम्मान के साथ यहाँ ट्रेन के नेरोगेज बिजली इंजन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान श्रीमती कुर्रे को स्मृति चिन्ह,शाल एवं प्रमाण पत्र देकर राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बालाघाट के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, विधायक अनुजा मुन्जारे, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर की उपस्थिति यह राष्ट्रीय महिला पुरस्कार श्रीमती कुर्रे को दिया गया। श्रीमती कुर्रे को राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रदेश भर की महिला समाजिक कार्यकर्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।



Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News