चंबल के नेता ने कुशल रणनीति से बुंदेलखंड में किया कमाल kiya kamaal Aaj Tak 24 news


चंबल के नेता ने कुशल रणनीति से बुंदेलखंड में किया कमाल kiya kamaal Aaj Tak 24 news 

दमोह - भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर संभाग प्रभारी चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने पोलिंग बूथ तक की इकाई को लगातार प्रवास और अथक परिश्रम से मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी को अपने प्रभार वाले सागर संभाग की  26 में से 21 सीटों पर ऐतिहासिक विजयश्री दिलाकर इतिहास रचा है। दरअसल, सागर में भाजपा को मिली यह सफलता सिर्फ एक दिन अथवा एक सप्ताह के प्रयास की परिणति नहीं है बल्कि यह तभी संभव हुआ जब संभाग प्रभारी दिन-रात और सर्दी-गर्मी की चिंता किए बगैर पूरे चुनाव अभियान के दौरान उक्त संभाग में ही डेरा डाले रहे। उन्होंने सागर संभाग की सभी 26 सीटों का सघन दौरा किया। प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता को साथ लिया। अक्सर हरेक चुनाव में ऐसा होता है कि एक ही सीट पर टिकट के इच्छुक कई कार्यकर्ता होते हैं लेकिन टिकट एक को ही मिलता है, ऐसी स्थिति में चुनाव अभियान की शुरुआत में ही टिकट से वंचित दावेदारों के बीच नाराजगी के स्वर ध्वनित होते हैं। कार्यकर्ता बताते हैं कि चौ. मुकेश सिंह ने यहां आते ही ऐसे कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर उन्हें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में काम करने के लिए प्रेरित किया। प्रत्याशियों को प्रचार सामग्री से लेकर अन्य सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, निरंतरता व नियमितता पर फोकस बनाए रखा। चौ. मुकेश सिंह स्थानीय प्रत्याशी और पार्टी की प्रदेश चुनाव कमान के बीच सेतु का काम करते रहे। उन्होंने पार्टी की चुनावी सभाओं, रैलियों, रोडशो एवं कार्यकर्ता बैठकों की नियमित मॉनीटरिंग तो बनाए ही रखी, इसके अलावा वे प्रत्याशियों से प्रतिदिन चर्चा कर उनके क्षेत्र में पार्टी की अपडेट स्थिति का भी आंकलन करते रहे। जनता से मिलने वाले फीडबैक पर भी उनकी सतत निगाह रही और उसी के अनुरूप चुनाव अभियान में रणनीतिक परिवर्तन भी करते रहे। यही वजह रही कि सागर संभाग में भाजपा के चुनाव अभियान की दशा और दिशा अपने निर्धारित टारगेट से विचलित नहीं हुई और उनके इन प्रयासों को विराम तभी हुआ, जब पार्टी ने अविस्मरणीय विजयश्री का लक्ष्यसंधान पूर्ण कर लिया। चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी अपनी इस सांगठनिक सफल रणनीति एवं जमीन पर साकार हुई चुनावी सफलता को विनम्र भाव से "मोदी की गारंटी" पर जनता के विश्वास की मुहर के रूप में निरूपित करते हैं। वे यह भी कहते हैं कि सागर संभाग में चुनाव परिणाम ने बता दिया हैं कि देश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ अपने प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर है। उनके मुताबिक प्रदेश संगठन का बूथ और पन्ना स्तरीय प्रबंधन, प्रदेश सरकारी की महिला एवं गरीब कल्याण की योजनाएँ इस प्रचंड बहुमत के शिल्पकार हैं। चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी अपने प्रभार संभाग सागर की कुल 26 सीटों में से 21 सीटों पर भाजपा के परचम लहराए जाने को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि मानने के बजाए इस प्रचंड विजय को भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल मानते हैं। उन्होंने सागर संभाग के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियों को इस ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। चौ. मुकेश सिंह भाजपा पर अपना विश्वास जताने के लिए संभाग सागर की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि यदि जन आशीर्वाद साथ नहीं होता तो इतनी बड़ी चुनावी कामयाबी नहीं मिलती। सागर प्रभारी मुकेश चौधरी इस बात पर बेहद खुश हैं कि दमोह जिले की चारों सीटों पर भाजपा विजयी हुई है। वहीं संभाग के अन्य सभी जिलों में भी कमल खिला है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News