![]() |
एशियाड खेलों में भारत के प्रदर्शन से देशवासियों में खुशी का माहौल-राजेश पाठक Pathak Aaj Tak 24 news |
बालाघाट - मध्यप्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा है कि चीन के हांगझोउ में आयोजित 19 वें एशियन गेम में एशिया महाद्वीप के अनेक देश भाग ले रहे है। जहां 6 वें दिन भारत के शानदार प्रदर्शन ने देशवासियों का दिल जीत लिया है। हमारे शूटर्स ने 2 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल हासिल किये तो वहीं टेनिस में रामकुमार रामानाथन और साकेत माइनेनी ने मंेस डबल में सिल्वर जीता। जबकि स्क्वॉश में भारतीय वूमंस टीम को ब्रांच मेडल मिला है। स्पर्धा के 6 दिन तक भारत 32 मेडल जीत चुका है। जिसमें 8 गोल्ड, 12 सिल्वर और 12 ब्रांज मेडल शामिल है। भारत मेडल सूची में चौथे नंबर में आ गया हैं। जबकि बैडमिंटन में भारत मेंस टीम ने नेपाल को 3-0 से हराकर सेमीफायनल में प्रवेश किया। जिसमें भारत का मेडल पक्का है। यह इतिहास होगा कि भारत 37 साल बाद बेडमिंटन में मेडल जीतेगा। वहीं बाक्सिंग में निखहत जरीन ने सेमीफायनल में जगह पक्की कर भारत के लिये एक और मेडल पक्का किया है। इसी के साथ ऑलपिंक कोटा भी हासिल किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल में 3 और 50 मीटर रायफल में 3 पोजिशन में 2 मेडल देश को मिले है। पूर्व में आयोजित एशियन गेम्स से ज्यादा इस बार भारत का प्रदर्शन अपेक्षाओं से कई गुना बेहतर रहा है और इसमें निरंतर सुधार की उम्मीदें बनी हुई है। उपाध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि भारत में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता उनको उचित प्लेटफार्म मिलने की है, जिसे उपलब्ध कराने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार पूरी तरह से गंभीर है। हमारे द्वारा भी बालाघाट जिले में विगत दो दशक से कबड्डी स्पर्धा को प्रोत्साहित करने का जो क्रम चल रहा है। उसका ही नतीजा है कि आज जिले के कोने-कोन में कबड्डी स्पर्धायें आयोजित किये जाने का क्रम अनवरत चल रहा है। जिसके माध्यम से हमें इस खेल में प्रतिभायें आगे आ रही है। जो आने वाले समय में देश के लिये अपना योगदान देगी। अब तक हम बालाघाट में राज्य स्तरीय महिला कबड्डी स्पर्धा का आयोजन करते रहे है लेकिन अब हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करने का है जिसके लिये हमारे प्रयास निरंतर जारी है। इस प्रकार के आयोजन केवल मनोरंजन के माध्यम नहीं होते बल्कि खिलाड़ियो को प्रोत्साहित करने उनका हौंसला अफजाई करने और उनका खेल के प्रति आत्मविश्वास जागृत करने के प्रति मील का पत्थर का काम करते है। एशियाड खेल 2023 में भारत के खिलाड़ियों ने जिस तरह से विभिन्न खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन किया है उसे देखकर संपूर्ण भारतवासियों का दिल बड़ा हो है और सभी यही प्रार्थना कर रहे है कि हमारे खिलाडी मेडल टेली में प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफल हो। खेल प्रतिभायें हमारे देश में बिखरी पड़ी है। केवल सरकार ही नहीं इसमें खेल संस्थाओं की भी जिम्मेदारी है कि वह प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये हर वह आवश्यक प्रयास करें। ताकि भारत विश्व खेल पटल में अपनी अलग पहचान बना सके। क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी जैसे खेलों में भारत का प्रदर्शन निश्चित रूप से विश्व स्तरीय है और संपूर्ण विश्व में उसका डंका भी बजता है।
0 Comments