भागवत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झूमे भक्त jhume bhakt Aaj Tak 24 news

 

भागवत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झूमे भक्त jhume bhakt Aaj Tak 24 news 

पीथमपुर - नगर के सेक्टर नंबर 3 में स्थित श्रीराम मंदिर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान चौथे दिन कथावाचक पंडित अरविंद जोशी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया तो कथा सुनने के लिए उपस्थित श्रद्धालु झूमने हुए भगवान की भक्ति में खो गए। कथा वाचक जोशीजी ने कथा सुनाते हुए उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वर्णन विस्तार से सुनाया। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का वृत्तांत सुनाते हुए कहा कि माता देवकी ने भगवान कृष्ण का जन्म जेल में जन्म दिया तो तत्काल जेल की जंजीरों टूट गई, और उसके बाद उनके पिता उन्हें लेकर गोकुल पहुंच गए थे। कृष्ण के जन्मोत्सव के बाद कथावाचक ने उनकी बाल लीलाओं को विस्तार से सुनाया। संगीतमय भागवत कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव को सुनते हुए महिलाएं और भक्त झूमते हुए नजर आए। कथा के दौरान कृष्ण जन्मोत्सव के तहत बाल कृष्ण की झांकी मण्डलावदा गांव में निकाली गई। इस दौरान ग्रामवासियों ने कृष्ण जन्मोत्सव का जश्न मनाते हुए बालकृष्ण का फूल वर्षा कर स्वागत किया, और पुरे गांव मे माखन-मिश्री की प्रसादी का वितरण किया गया। कथा के दौरान उन्होंने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि सत्य ही परमात्मा हैं और परमात्मा ही सत्य हैं। इसलिए भूमि पर रहने वाले हर व्यक्ति को परमात्मा की भक्ति करना चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News