आयुष मंत्री श्री कावरे एवं केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश bhara josh Aaj Tak 24 news

 

आयुष मंत्री श्री कावरे एवं केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश bhara josh Aaj Tak 24 news 

बालाघाट - परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा स्तरीय  सम्मेलन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री फगन सिंह कुलस्ते, आयुष मंत्री श्री रामकिशोर कावरे, सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री  गौरीशंकर बिसेन सहित पार्टी के सभी पद अधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री श्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जितना विकास का काम हुआ है शायद ही किसी विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, 60 साल कांग्रेस में शासन किया लेकिन परसवाड़ा की जनता को कुछ  नहीं दिया। कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि मैं परसवाड़ा विधानसभा से चुनाव जीत कर आया। और जनता एवं कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप मैंने रात दिन विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में अपने आप को लगा दिया है जिसका परिणाम आपके सामने हैं। चुनाव में हमारा मुकाबला करने की ताकत किसी व्यक्ति या दल में नहीं है। भाजपा का कार्यकर्ता बहुत बलशाली है उसके पास छाती ठोक कर खाने के लिए बहुत सारे काम है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को अत्यधिक सम्मान एवं महत्व दिया जाता है। छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के कार्यों का आकलन पार्टी करती है। आपको सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना है और लोगों को समझता है। केंद्रीय मंत्री  कुलस्ते  ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इतने वर्षों तक एकछत्र राज्य किया लेकिन गरीब वंचित वर्ग और आदिवासी आम जनता के लिए कोई योजना नहीं बनाई। जबकि केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार ने जनता के कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार का सफाया किया है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री श्री कावरे ने परसवाड़ा एवं लामता क्षेत्र से आए बहुत सारे युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।



Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News