कौंग्रेस पार्टी ने ली कार्यकर्ता की बैठक ki bhaithak Aaj Tak 24 news

 


कौंग्रेस पार्टी ने ली कार्यकर्ता की बैठक ki bhaithak Aaj Tak 24 news 

नेपानगर - नेपानगर कार्यकर्ता संगठन की रीड की हड्डी होती है। कार्यकर्ता अगर मन में ठान ले तो विजय होने से कोई नहीं रोक सकता। यह बात पोरबंदर के कांग्रेसी विधायक और पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडिया ने एक दिवसीय  दौरे के दौरान कही। शुक्रवार को नगर के सिंधी धर्मशाला में शाम 5 बजे हुई बैठक में कांग्रेसी पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें एकमत होकर आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाना है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कांग्रेस के संगठन की नींव है। पार्टी चाहे किसी को भी टिकट दे, लेकिन हम सबको मिलकर पार्टी के दिए हुए उम्मीदवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उसको जिताना है। नेपानगर के कार्यकर्ता काफी जोशीले है और इसी जोश के साथ हमको हमारे उम्मीदवार को जीता कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाना है। कांग्रेस के वरिष्ठ अमित मंडलोई ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में टिकट की मांग करने का अधिकार सभी को है लेकिन पार्टी के सिंबल पर जो चुनाव लड़ेगा उसके लिए सभी को एकजुट होकर मेहनत करनी है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामकिशन पटेल, शहर जिला अध्यक्ष रिकू टॉक, महिला जिला अध्यक्ष आरती लांडे, नगर महिला कांग्रेस योगिता पाटिल, नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमिंदर सिंह जॉली, मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी प्रकाश सिंह बैस और आभार ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा आसखड़के ने माना।



Post a Comment

Previous Post Next Post