बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक संपन्न bhaithak samppan Aaj Tak 24 News

 

बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठक संपन्न bhaithak samppan Aaj Tak 24 News 
शहडोल - भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी नेशुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा जी निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय की दृष्टि से 4 मई से 14 मई तक प्रदेश भर में बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया जाना है जिसको लेकर शहडोल नगर के कमला नगर स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल की कामकाजी बैठक आहूत की गई बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई पार्टी की परंपराअनुसार कार्यक्रम की शुरुआत में भाजपा के भारत माता व पित् पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई इस अवसर पर भाजपा शहडोल जिले के प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह, जयसिंहनगर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जयसिंह मरावी ,जैतपुर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, व्यहारी विधायक शरद कोल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुपम अनुराग अवस्थी, विधानसभा संयोजक जयसिंहनगर श्री गिरिधर प्रताप सिंह, जैतपुर श्री दौलत मनमानी ,व्यहारी श्री शत्रुघ्न पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलमती सिंह मंचासीन रहे बैठक की शुरुआत में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमर प्रताप सिंह ने बताया कि बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम में जिला स्तर पर बूथ प्रबंधन प्रभारी एवं टोली बनाना है एवं विधानसभा स्तर पर विधानसभा संयोजक एवं विधानसभा संचालन समिति बनाया जाना है साथ ही मंडल स्तर पर बूथ प्रबंधन के प्रभारी एवं टोली एवं हर कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम संयोजक व्यवस्था प्रमुख नियंत्रण बनाकर प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा आगामी कार्यक्रम के तहत बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर जिले के समस्त 155 शक्ति केंद्रों को 75 क्लस्टर  में विभाजित किया गयाl  एवं प्रत्येक क्लस्टर मे कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर हर क्लस्टर में क्लस्टर के कार्यकर्ताओं को बैठक खेल एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से जोड़ा जाएगा। एवं स्तर पर विजय संकल्प अभियान की टोली का गठन किया जाएगा । सभी कार्यकर्ता खेल खेल में पार्टी की कार्य पद्धति और सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से आम जन को जोड़ते हुए पार्टी की रीति नीति को अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष लोहानी जी ने बताया कि भूत विस्तारक अभियान 2 को अभी तक की हुई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी बैठक में दी एवं जयसिंह नगर मंडल द्वारा जिले में प्रथम एवं जयपुर मंडल द्वारा द्वितीय स्थान पर कार्य समय पर पूर्ण करने के मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडे एवं सचिन सेठिया का सम्मान किया गया बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री पीतांबर टोपनानी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ में किए जाने वाले 22 करनीय कार्यो से बूथ समिति को अवगत कराते हुए बूथ को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी।  बूथ की निर्वाचन परिणामों के अनुरूप ग्रेडिंग की जाएंगी। क्लस्टर के कार्यकर्ताओ का वैचारिक प्रबोधन किया जाएगा।  बूथ में 51%प्रतिशत वोट कैसे मिले इसकी योजना बनाएंगे।  अबकी बार 200 पार के नारे को हम अपने बूथ पर चरितार्थ करते हुए अपने बूथ की विजय का संकल्प लेंगे।  कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री श्री संतोष लोहानी एवं दीपक शर्मा द्वारा किया गया तो वही आभार प्रदर्शन श्री मनोज सिंह आर्मो द्वारा किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी/ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष, विधायक व पूर्व विधायक जिला पदाधिकारी /मंडल प्रभारी विधानसभा संयोजक /विस्तारक मंडल अध्यक्ष ,मोर्चा जिला अध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष /उपाध्यक्ष ,जनपद पंचायत अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष ,नगरपालिका नगरपरिषद के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष सहित विधान सभा संचालन टोली के सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments