बूथ विस्तारक अभियान के लिए बैठक सम्पन्न bhaithak sampann Aaj Tak 24 news

 


बूथ विस्तारक अभियान के लिए बैठक सम्पन्न bhaithak sampann Aaj Tak 24 news 

खरगोन - भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बड़वाह का बूथ विस्तारक अभियान 2 के अंर्तगत बूथ स्तर पर बैठको का दौर जारी है। मेरा बूथ सबसे मजबूत एवं बूथ जीता चुनाव जीता उद्देश्य के साथ प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रदेशव्यापी बूथ विस्तार 2.0 कार्यक्रम के तहत बड़वाह मण्डल के बूथ क्रमांक 46,56,57,62 एवं 64 के बूथ  के कार्यकर्ताओ कि बैठक आयोजित कर बूथ समिति और पन्ना समिति गठित कर संगठन ऐप पर सत्यापित किया गया। भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह तोमर ने कहा कि देश और प्रदेश में चल रही गरीबों के कल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को सुविधाएं दी है। हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान चल रहा है,हमें मेरा बूथ सबसे मजबूत बनाना है,सभी बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटे। बैठक मंडल महामंत्री रवि ऐरन के निवास पर संपन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा मंडल बड़वाह अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर, बूथ अभियान के प्रभारी महामंत्री रवि एरन,बूथ प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेंद्रसिंह अमई,उपाध्यक्ष गणेश चौधरी,आईटी सेल संयोजक सुजल आदिवाल,सोशल मिडिया संयोजक विशाल कुमरावत,वेदांत करछे,बूथ अध्यक्ष रवि मोरे,सोनम विश्वकर्मा,भवानीराम सोनी,विनायक रावत, अंकुश विश्वकर्मा,पप्पू अरोरा,शुभम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News