13 मार्च सोमवार को राजभवन घेराव में पीथमपुर कांग्रेस के नेता शामिल होंगे kangress neta shamil hoge Aaj Tak 24 news



13 मार्च सोमवार को राजभवन घेराव में पीथमपुर कांग्रेस के नेता शामिल होंगे kangress neta shamil hoge Aaj Tak 24 news 

धार - पीथमपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार दिनांक 13 मार्च सोमवार  समय दोपहर 12:00 भोपाल में राजभवन का घेराव व विशाल मार्च का आयोजन किया गया है। राजभवन घेराव कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी  जय प्रकाश अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता गण विधायकगण की उपस्थिति में मार्च को राजधानी भोपाल मैं जवाहर चौक पर सभी कांग्रेसी जन एकत्रित होकर राजभवन के लिए कुच करेंगे। पीधमपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  जगदीश सेन ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश मैं बड़ी महंगाई एवं प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ व युवाबेरोजगार की आवाज उठाने के लिए राजभवन का घेराव कर विसाल मार्च किया जा रहा है। इसमें ज्यादा ज्यादा कांग्रेसियों को पहुंचने की अपील की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति के प्रदेश संयोजक डॉ एस आर गोयल जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष आनंद राम करोले ने बताया कि 13 मार्च 2023 को अपने जिले के सभी साथियों को विशेष रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष मोर्चा संगठन विभाग एवं प्रकोष्ठ के कांग्रेश जनों को सूचना देते हुए अनिवार्य रूप से घेराव कार्यक्रम मे उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे। पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जगदीश नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेवंती बाई सुरेश पटेल नगर पालिका उपाध्यक्ष पप्पू असोलिया गजानन पथरिया हीरामणि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मीडिया प्रभारी कैलाश सागर  के नेतृत्व पहुंचेंगे।

Post a Comment

0 Comments