![]() |
मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज रहे शिवालय mahashivratri ke parv par mandiro me umdi bhidh Aaj Tak 24 news |
शहडोल - महाशिवरात्रि के पर्व पर शनिवार की भोर से ही जिले में गांव से लेकर शहर तक के शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब दिखने लगा। भक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ से परिवार की रक्षा की प्रार्थना की। महाशिवरात्रि पर्व पूरे देश में परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। शहडोल में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शिवरात्रि की धूम है। शहर के प्रसिद्ध विराट मंदिर में भव्य तैयारी की गई है। फूलों व रंग-बिरंगे लाइटों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया है। भक्तों की कतार शनिवार की भोर से ही लगी है। हर-हर महादेव के जयघोष से सभी शिव मंदिर गूंज रहे हैं। भोर से ही शुरू हो गया जलाभिषेक का सिलसिला शनिवार की भोर से ही शिवालयों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा। श्रद्धालुओं की मदद के लिए स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। विराट मंदिर, दुर्गा मंदिर व बूढ़ी मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी हैं। यहां रात दो बजे के बाद से ही जलाभिषेक का सिलिसला शुरू हो गया। श्रद्धालु रुद्राभिषेक भी कर रहे हैं।जलाभिषेक के साथ मेले का भी लिया आनंद मंदिरों के सामने भांग-धतूर, बेलपत्रों की दुकानें पर्व के एक दिन पहले ही सज गईं। भक्तों ने मंदिर में पूजन- अर्चन व जलाभिषेक करने के बाद मेले का भी आनंद उठाया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात मंदिरों पर नगर निगम के कर्मचारियों व बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों ने शुक्रवार को ही पूरी व्यवस्था कर ली थी। प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं।
0 Comments