Bhartiya ptrakar sangh ne kiya jiladyaksh harish Rathod ka swagat Aaj Tak 24 news

 



Bhartiya ptrakar sangh ne kiya jiladyaksh harish Rathod ka swagat Aaj Tak 24 news

थांदला -  पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ के प्रथम नगर आगमन पर थांदला के पत्रकारों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक सलिम शेरानी ने बताया कि आज संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन का जन्मदिन भी है ऐसे में सभी ने जोरदार तालियों के साथ दूरभाष पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई प्रेषित की। संगठन की जानकारी देते हुए मध्यप्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय ने बताया कि संगठन प्रदेश में सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है वही आने वाले दिनों में वार्षिक अधिवेशन की तैयारी भी चल रही है जिसमें राष्ट्रीय पत्रकारों के नामचीन हस्तियों को बुलाया जाएगा। भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सभी पदाधिकारी पूर्व तहसील अध्यक्ष आत्माराम शर्मा के निवास पर पहुँच कर उनके शीघ्र आरोग्यता की कामना भी की। नवीन कार्यकारिणी का गठन भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन व जिलाध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर संगठन सदस्यता को विस्तार देते हुए थांदला की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार राजेश डामर को अध्यक्ष व युवा पत्रकार प्रीतिश शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया इसी के साथ महिला पत्रकार नीलिमा डाबी, पत्रकार विवेक व्यास व इमरान खान को उपाध्यक्ष बनाया गया, पत्रकार मनीष वाघेला को कोषाध्यक्ष तथा अशोक गुर्जर को सहसचिव बनाया गया। जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए तहसील पत्रकार संघ के वर्तमान अध्यक्ष आत्माराम शर्मा को पदोन्नत कर जिला कार्यकारिणी में लिया। राजेश डामर ने अपने अध्यक्ष बनाये जाने पर संगठन को धन्यवाद देते हुए पत्रकारों के हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। जिलाध्यक्ष स्वागत एवं कार्यकारिणी विस्तार में वरिष्ठ पत्रकार कादर शेख, राजू धानक, पवन नाहर, राजू राठौर सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे। अंत में सभी नवीन कार्यकारिणी को उपस्थित पत्रकारों ने फ़ूलों की माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।


Post a Comment

0 Comments