आत्मरक्षा ही सम्पूर्ण रक्षा | aatmrksha hi sampurna raksha he

 **आत्मरक्षा ही सम्पूर्ण रक्षा हैं* 

आत्मरक्षा ही सम्पूर्ण रक्षा | aatmrksha hi sampurna raksha he


   मंडलेश्वर (निप्र)      महिला सशक्तिकरण  योजना के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थानीय शासकीय कन्या छात्रावासो की लड़कियों के लिए मार्शल आर्ट का एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था । इस साप्ताहिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ समारोह पूर्वक किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  जिला न्यायाधीश एवं सचिव नरेन्द्र पटेल ने कहा की विपरीत परिस्थितयों से बचने के लिए महिला को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। आत्मरक्षा ही सम्पूर्ण रक्षा हैं।शहरीकरण के दौर में लड़कियों को कुछ हद तक स्वयं सुनिश्चित करना होगा कि वह किसी अप्रिय घटना होने के दौरान खुद लड़ सके और उसी दौरान सहायता प्राप्त कर सके।  अनहोनी किसी भी तरह की हो सकती हैं। 



इसमें छेड़खानी, चेन छीनना आदि  घटनाएं शामिल हैं। सतर्क रहने से अनहोनी को टाल सकते हैं। सेल्फ डिफेंस प्रेक्टिस प्रतिदिन करने पर आप खुद में काॅन्फीडेंस महसूस करेगें इससे आप सजग रहकर समाज के सामने उदाहरण रखेंगी और अपने आसपास के लागों को प्रेरित करेंगी। द्वितीय जिला न्यायाधीश भगवानदास राठौर ने कहा कि छात्राओं को पढाई के साथ-साथ अपनी सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस की प्रतिदिन प्रेक्टिस करना चाहिए जिससे आपका आत्मविश्वास बढेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा। मण्डल संयोजक शिक्षा खण्ड महेश्वर डी.एस पटेल ने कहा कि छात्राओं के लिए यह प्रशिक्षण कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का बहुत ही अच्छा प्रयास हैं जिससे छात्राएं अपने को खतरे में पाकर आत्मरक्षा का प्रयोग कर अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं।



 प्राचार्य एस एस डाॅवर ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध हो रहे हैं उनकी रोकथाम के लिए पढाई के साथ-साथ हमारे शारीरिक विकास के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आवश्यक हैं। कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालेन्टियर श्रीमती मैरी मुरियाडन ने किया। सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षक सोून तॅवर ने कहा की विपरीत परिस्थतियों अचानक होने वाले हमले से  हमे किस प्रकार बचाव करना हैं, उसकी तकनीक के बारे में सात दिवस में ट्रेनिंग दी एवं प्रशिक्षण के पश्चात् भी प्रतिदिन अभ्यास करने का कहा गया। कार्यक्रम समापन पर लेखन सामग्री का वितरण किया। 

      उक्त कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक  मीरा ठाकुर , प्रीति श्रीवास,  सुनिता सिसोदिया, पैरालीगल वालेन्टियर जोजू एम आर एव छात्राएं उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post