आज दिनांक 01.11.2022को एकीकृत शाउमावि देवलाबिहार में म प्र स्थापना दिवस मनाया गया।
![]() |
आज दिनांक 01.11.2022को एकीकृत शाउमावि देवलाबिहार में म प्र स्थापना दिवस मनाया गया। Aaj govt. High secandery school devlabihar me |
इस 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और म प्र गान का गायन सभी छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से किया। इस अवसर पर हमारे राष्ट्र ध्वज को ससम्मान लगाया गया। संस्था प्राचार्य रमेश कुमार गांगौलिया ने म प्र स्थापना दिवस पर प्रदेश की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।हमारा प्रदेश ऐतिहासिक धरोहरों,दो ज्योर्तिलिंगो,उर्वरा माटी, नर्मदा , चम्बल, क्षिप्रा, पार्वती, बेतवा, कालीसिंध, नदियों, खजूराहो, महाकाल, मांडवगढ़ जैसे पौराणिक धरोहरों का समृद्ध प्रदेश है। हमारा प्रदेश में आज बड़े बड़े बांध, बड़े बड़े विद्युत उत्पादक विद्युत केंद्र, बड़े बड़े कल कारखाने हैं।हम सोभाग्यशाली है कि हमारी धरा के गर्भ में हिरा मिलता है। एशिया का सबसे बड़ा कल कारखाना हमारे भोपाल में है। यहां अनेक देशभक्त जैसे चन्द्रशेखर आजाद,टांट्याभील , झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,देश के लिए बलिदान हो गये। यहां के राजनेताओं ने अनेक पदों मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति पदों को सुशोभित किया है। हमारे प्रदेश को मजबूत और समृद्ध बनाया है।आज प्रदेश के चौथे कार्यकाल को पूर्ण करने जा रहे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश दिनों-दिन हर क्षेत्र में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाऐ और छात्र छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री सत्यनारायण नायक,श्री राम सिंह सौराष्ट्रीय जी ने भी संबोधित किया।