*उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर श्री सिंह ने गोसेवकों को किया सम्मानित*
उत्कृष्ट कार्य करने पर कलेक्टर श्री सिंह ने गोसेवकों को किया सम्मानित | utkrisht kary krne pr collector shree singh ne |
बुरहानपुर कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने गोसेवको को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विदित है कि पशुपालन विभाग द्वारा जिले में गौवंश में लम्पी वायरस की रोकथाम एवं बचाव हेतु अभियान चलाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। बुरहानपुर जिला मध्य प्रदेश में पहला जिला बना है। जिसने सर्वप्रथम गौवंश का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया है। इस उपलब्धि में गोसेवकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही। गोसेवकों ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने क्षेत्रों में कार्य किया जिस फल स्वरुप प्रत्येक पशु को टीका लग पाया जहाँ बुरहानपुर जिले में पशु डॉक्टरों की कमी है फिर भी पशुपालन विभाग ने दिन रात एक कर गोवंश को टीका लगाने में अपनी भूमिका निभाई। लंपि वायरस के दौरान पशुपालन की कमान डॉक्टर हीरालाल भवर के कंधों पर थी। डॉक्टर भवर के कुशल नेतृव एवं फील्ड पर गोसेवकों , पशुपालन विभाग के प्रशासनिक अमले के साथ तालमेल बिठा कर सफल टिकाकरण कर प्रदेश में बुरहानपुर जिले का नाम रोशन किया।