मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार ठाकुर एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष ने किया मोका मुआयना | mukhya nagar palika adhikari sushil kumar thakur

*मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सुशील कुमार ठाकुर एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष ने किया मोका मुआयना* 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार ठाकुर एवं नव निर्वाचित अध्यक्ष ने किया मोका मुआयना | mukhya nagar palika adhikari sushil kumar thakur


नेपानगर(अश्विनी तिवारी)  निकाय क्षेत्रान्तर्गत स्थित वार्ड-09 संजय नगर एवं वार्ड-02 की पुलिया से लगातार बहते हुये पानी को लेकर आज निकाय के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदो व्दारा गहरा आक्रोश व्यक्त कर नगर की कॉफी पुरानी समस्या का निराकरण करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी  सुशील कुमार ठाकुर से उक्त समस्या का निराकरण करने के लिए अनुरोध कर सी0एम0ओ साहब को मौका स्थल का मुवायना करवाया सी0एम0ओ व्दारा तत्काल संबंधित जलप्रदाय कर्मचारियो एवं सफाई दरोगा को उक्त समस्या का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया गया। जलप्रदाय कर्मचारी व्दारा जब उक्त बहते पानी की सप्लाई का गहन निरीक्षण किया गया तो पता लगा की उक्त पाईप लाईन नेपा लिमिटेड के वाटर वर्क्स की ए0सी0 पाईप लाईन है जिसका जलप्रदाय नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक भवन के साथ साथ रहवासी कॉलोनियों में भी जाता हैं। जो कि क्षतिग्रस्त हो गई हैं। समस्या के स्थाई निराकरण हेतु नेपा लिमिटेड के महा प्रबंधन कार्मिक एवं प्रशासन को पत्र प्रेषित किया गया हैं। उल्लेखित है कि उक्त पुलिया से दिनभर में हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता हैं। साथ ही स्कुल जाने वाले छात्र एवं छात्राए तथा आंगनवाडी के बच्चों का भी आना जाना लगा रहता हैं। जिससे किसी भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता हैं। सीएमओ नेपानगर व्दारा बताया गया कि शीघ्र ही समस्या के उचित निराकरण हेतु उचित कदम उठाये जावेगें। इस दौरान अध्यक्ष पति डॉ. विनोद पाटील वार्ड पार्षद अंबादास, राजेश पटेल, कैलाश पटेल, जीतेन्द्र पाटील, शांताराम ठाकरे, जगमीतसिंह जॉली, अफसार खान, ओम यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, दरोगा दीपक कलोसिया सहित अन्य जनप्रतिधि भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News