*3 करोड़ 59 लाख की लागत से बनेगा चपलाना से बड़कुआ मार्ग होगा डामरीकरण*
*सांसद गुप्ता और विधायक मारू ने किया भूमिपुजन*
![]() |
सांसद गुप्ता और विधायक मारू ने किया भूमिपुजन | sansad gupta or vidhayak maaru ne kiya bhumi pujan |
*नीमच*ड्रा.बबलु चौधरी*मनासा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चपलाना से बड़कुआ का मार्ग 3 करोड 59 लाख 62 हजार रूपए की लागत से बनेगा। सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने इसका भूमिपुजन किया।
चपलाना से बड़कुआ सड़क की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विधायक मारू ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से लिया और लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण की स्वीकृति कराई। करीब 3.63 किमी लंबी सड़क के लिए 3 करोड 59 लाख 62 हजार रूपए की राशि जारी की गई। राशि जारी होने पर विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पुरी कर वर्क आर्डर जारी किया गया। शुक्रवार की शाम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक माधव मारू के मुख्य आतिथ्य में चपलाना में समारोह का आयोजन हुआ। यहां उक्त सड़क का भूमिपुजन किया गया। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य टीना परमेश्वर दडिंग, भाजपा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मुकेश डांगी, सरपंच गुड्डीबाई गणपत कुशवाह उपस्थित रहे। सांसद गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुआ सड़क निर्माण का कार्य गुणवक्ता वाला हो। विधायक मारू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीणों को डामरीकरण सड़क की सौगात मिलने पर बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपसरपंच गणपत कुशवाह, पूर्व सरपंच राजू दडिंग, सत्यनारायण मंडवारिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम लाल वसीटा, कन्हैयालाल रावत बड़कुवा सरपंच शंकर लाल गुर्जर, मोखमपुरा सरपंच कमल मालवीय,आशीष सारडा, घनश्याम मोरी, जनपद सदस्य विजय शर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
0 Comments