राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला | rashtriya svaysevak sangh ka path sachlan nikla

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकला | rashtriya svaysevak sangh ka path sachlan nikla


टाण्डा- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ टाण्डा शाखा का पथ संचलन शनिवार को निकला। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल मिलाते हुए देश भक्ति के गीत गाते हुए चल रहे थे।संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः खेड़ापति हनुमान मंदिर संघ स्थान पर पहुँचा। नगर में पथ संचलन का जगह - जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता अनिल सोनी कुक्षी जिला सामाजिक सद्भाव प्रमुख थे। जिन्होंने विश्वगुरु भारत व भारत की संस्कृति व सभ्यता के इतिहास के बारे में बताया। जो हजार हजारो वर्ष पुरानी है।उन्होंने बताया कि भारत का इतिहास गौरवशाली रहा है।आज विश्व के अनेक देशों में भारत की संस्कृति व सभ्यता के प्रमाण मिल रहे है। कई क्रांतिकारीयो ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी अजय माहेश्वरी टाण्डा खण्डसंघचालक ,कैलाश डोडवे टाण्डा खण्ड कायर्वाह अन्य अधिकारी भूपेन्द्र कसेरा धार विभाग संघचालक, सतीश राठौड़ खण्ड व्यवस्था प्रमुख, रोहित चौहान खण्ड सह प्रचार प्रमुख, अमित पगारिया खण्ड कुटुंब प्रबोधन प्रमुख, सुभाष पाटीदार खण्ड सामाजिक समरसता प्रमुख, शुभम गादिया टाण्डा उपखंड शारिरिक शिक्षण प्रमुख, विवेक सिंह राठौर उपखंड बौद्धिक शिक्षण प्रमुख व जय कसेरा टाण्डा मण्डल कार्यवाह उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक राहुल खेड़े,सामुहिक गीत विवेक सिंह राठौर, परिचय शुभम गादिया, अम्रत वचन हुकुम अलोने व एकल गीत मनीष भालेराव ने लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post