रेणुका डिपो में वन कर्मचारी संगठन की बैठक का आयोजन किया गया
नेपानगर (अश्विनी तिवारी) - रविवार को बुरहानपुर, रेणुका डिपो में वन कर्मचारी संगठन की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 170 वन कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित हुए, जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों/अधिकारियों के विरुद्ध लगातार होने वाली कार्यवाहियों व दमनकारी नीतियों के विरुद्ध आक्रोशित वन कर्मचारियों /अधिकारियों द्वारा एकत्रित होकर प्रांतीय उपाध्यक्ष-सुरेंद्र पचोरे की उपस्थिति में वन कर्मचारी संगठन के गठन का शंखनाद करते हुए एकमत होकर,ध्वनिमत से सचिन हम्बीर को निर्विरोध जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया,जिस पर बुरहानपुर जिले के समस्त वन कर्मचारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया|नवागत मनोनीत जिला अध्यक्ष द्वारा बाद में पृथक रूप से शेष जिला कार्यकारिणी का गठन किया जावेगा |
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*