पंचायत राज्यमंत्री के फालो वाहन में तैनात पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी
![]() |
पंचायत राज्यमंत्री के फालो वाहन में तैनात पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी | panchayat rajymantri ke follow vahan me tainat |
- जिला अस्पताल में चल रहा इलाज।
मप्र शासन के पंचायत राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल जब दमोह जिले से होते
हुए जबलपुर की ओर जा रहे थे तो उनके साथ फालो वाहन तैनात दमोह पुलिस के एक
आरक्षक की तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द की शिकायत बताने पर आरक्षक को
उसके अन्य साथी आरक्षक 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए
जहां डाक्टरों के द्वारा पुलिस कर्मी का इलाज शुरू किया गया। जानकारी के
अनुसार पंचायत राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल रविवार की दोपहर दमोह सर्किट हाउस आए थे यहां से से
जबलपुर जा रहे थे। इसलिए दमोह जिले की तेंदूखेड़ा बार्डर 27 मिल तक छोड़ने के लिए उनके साथ फालो वाहन चल रहा था। जिसमें दमोह पुलिस के आरक्षक
विनोद मिश्रा और अन्य पुलिस कर्मी तैनात थे। मंत्री पटेल को बार्डर पर छोड़ने के बाद आरक्षक विनोद मिश्रा के
सीने में दर्द होने लगा तो उन्होंने अपने अन्य साथी पुलिस कर्मियों को
जानकारी दी। पुलिस कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद 108
वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया। साथी पुलिस कर्मियों ने परिजनों को सूचित किया और जिला अस्पताल पहुंचे। आरक्षक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
0 Comments