दमोह में बीमारी से परेशान वृद्ध ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग
जिले के मगरोन थाना के डुगरूपुरा गांव की घटना
दमोह (अरविंद जैन) - बीमारी से परेशान होकर कोई इंसान क्या अपने शरीर का कोई हिस्सा काट सकता है यह बात सोचने में भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन
दमोह जिले में एक वृद्ध ने ऐसा ही काम किया है। बीमारी से परेशान होकर इस बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। चीखने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तब उन्हे घटना की जानकारी लगी और वह वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसका इलाज चल रहा है।
बाथरूम न उतरने से परेशान था वृद्ध
जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मगरोन थाना अंतर्गत ग्राम डुगरुपुरा में गुरुवार की रात 75 वर्षीय भगवान दास लोधी ने कुल्हाड़ी से अपना गुप्तांग काट लिया। उसे 3 दिन से बाथरूम करने में काफी परेशानी हो रही थी और पथरी होने के कारण खून भी निकल रहा था। जिस कारण से वृद्ध काफी परेशान था और इसी परेशानी के चलते उसके द्वारा कुल्हाड़ी से अपना स्वयं का गुप्तांग काट लिया। घायल को तत्काल ही गंभीर हालत में हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर देर रात्रि दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह बोले डाक्टर
इस संबंध में जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ मुकेश साहनी ने बताया कि अभी वृद्ध की हालत ठीक है जिसका सर्जन द्वारा उसका इलाज किया जाएगा उसके बाद ही बताया जा सकता है कि उसका ऑपरेशन संभव है या नहीं। वहीं पुलिस द्वारा भी इस मामले की जांच की जा रही है।
वृद्ध के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता को बाथरूम करने में परेशानी हो रही थी जिसके कारण उनके द्वारा यह कदम उठाया गया।
*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*
*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*