*भाजयुमो अध्यक्ष पहुंचे थांदला, भाजपा कार्यालय पर किया गया स्वागत* bhajyumo adhayaksha phuche thandla

 *भाजयुमो अध्यक्ष पहुंचे थांदला, भाजपा कार्यालय पर किया गया स्वागत*

*भाजयुमो अध्यक्ष पहुंचे थांदला, भाजपा कार्यालय पर किया गया स्वागत* bhajyumo adhayaksha phuche thandla

थांदला - (शहादत खान) - यह कहने में कोई अतिशयोक्ति नहीं है की भाजपा हमेशा चुनाव लडने को तत्पर व तैयार रहती है। चाहे बड़े से बड़ा चुनाव हो या छोटे से छोटा भाजपा के मैदानी कार्यकर्ता से लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक लगातार चुनावी क्षेत्रों में सक्रिय रह कर चुनावी रणनीति तैयार करने में लगे रहते है। मध्यप्रदेश में भी आगामी 27 तारीख को नगरीय निकाय चुनाव हेतु मतदान होना है। विगत दिनों संपन्न हुए पंचायत चुनाव कांग्रेस से मिली कड़ी टक्कर के बाद पार्टी किसी भी तरह के भ्रम में नही रहना चाहती है। भाजपा के पक्ष माहौल बनाने व प्रत्याशियों की स्थिति मजबूत करने भाजपा ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल वाधवानी को थांदला भेजा। आज भाजपा के चुनावी कार्यालय पर चुनाव संचालक अनिल भंसाली, प्रभारी कमलेश दायजी व थांदला चुनाव प्रभारी सत्यम यादव ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित राहुल वाधवानी का स्वागत किया। इसके पश्चात इन सभी नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा कर पूर्ण विजय की संभावनाएं तलाश की। 



इस अवसर पर नगर के वार्ड क्रमांक 6 से निर्विरोध पार्षद निर्वाचित होने पर श्रीमती माया सचिन सोलंकी का भी सम्मान कर उन्हे बधाई दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, महामंत्री राजेश वसुनिया, प्रांजल भंसाली आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments