लवकुश जंयती पर शोभायात्रा व तिरंगा यात्रा निकाली | Luv kush jayanti pr shobhayatra va tiranga yatra nikali

लवकुश जंयती पर शोभायात्रा व तिरंगा यात्रा निकाली

लवकुश जंयती पर शोभायात्रा व तिरंगा यात्रा निकाली

मनावर (पवन प्रजापत) - मनावर नगर में क्षत्रिय समाज द्वारा जुनी मनावर स्थित राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा एवं तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो जुनी मनावर से होते हुवे नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर पहुची। यात्रा बड़ी संख्या में युवक, युवती, महिला, पुरूष, बच्चे हाथो में तिरंगा लिये भारत माता की जय, हमारा भारत महान के नारे लगा रहे थे। कुशवाह समाज अध्यक्ष रमेश कुुशवाह तिरंगा रंग की पगड़ी पहन हाथो मे तिरंगा झन्डा लहरा कर समाज की आगवानी कर रहे थे। कुमारी महीमा कुशवाह भारत माता , साथ ही लव कुश बने वंश वैदिक, वाल्मिीकी बने देवराज कुशवाह के वेश में शोभायात्रा सम्मलित थे। उक्त शोभायात्रा में सुनिल कुशवाह, विष्णु कुशवाह, सचिव उंकार कुशवाह, नविन कुशवाह, सचिन कुशवाह पार्षद, सुनिल कुशवाह एडव्होकेट, मनोहर कुशवाह, जयपाल कुशवाह व सभी समाजजनो का सराहनिय सहयोग रहा।

लवकुश जंयती पर शोभायात्रा व तिरंगा यात्रा निकाली

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

0 Comments