दुर्गावाहिनी की बहनो ने पुलिस थाने में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार | Durgavahini ki behno ne police thane main manaya rakshabandhan

दुर्गावाहिनी की बहनो ने पुलिस थाने में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

दुर्गावाहिनी की बहनो ने पुलिस थाने में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

मोहन बड़ोदिया (मनोज हांडे) - दुर्गा वाहिनी के बहने एवं मातृशक्ति की दीदियों ने पुलिस अधिकारियो सहित थाना कोतवाली के सभी स्टाफ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधे, साथ ही दुर्गा वाहिनी ने थाना भ्रमण कर पुलिस की दैनिक कार्यवाही देखी। उप निरीक्षक नागर एवं थाना के स्टाफ ने बालिकाओं से किया सुरक्षा का वादा। 

रक्षाबंधन के  पर्व पर मोहन बड़ोदिया पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों को राखी बांधने थाने मे आई, जिन्होंने समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा। रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के बाद दुर्गा वाहिनी में मातृशक्ति ने थाना मोहन बडोदिया का भ्रमण किया एवं थाना में होने वाले कार्यों की जानकारी ली। बहनो ने थाना में होने वाले दैनिक कार्यों को देखा एवं पुलिस स्टाफ की दिनचर्या को जाना। दिदीयो ने अपने थाना भ्रमण के कार्यक्रम को एक अच्छा अनुभव बताया। 

थाना मोहन बड़ोदिया में रक्षाबंधन पर्व मनाने आई बच्चियों एवं दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने अत्यंत उत्साह के साथ पुलिस के जवानों व अधिकारियों को राखियां बांधी, मिठाइयां खिलाई। कार्यक्रम में उप निरीक्षक बनेसिंह नागर, उप निरीक्षक विजय सिंह, दुर्गा वाहिनी विभाग सह संयोजिका वर्षा कुंभकार, मातृशक्ति संयोजिका राधा वर्मा, मोना दीदी, बुलबुल, दिशा, रितु, दीपिका, राधा, हेमा, किरण, खुशी, रितिका, रीती, नेहा, किट्टू, राधिका, कल्याणी, वैष्णवी, कामाक्षी, सलोनी, सपना ने पुलिस के अधिकारियों व जवानों को राखी बांधने पर खुशी जाहिर करते हुए ऐसे समारोह के आयोजन पर मोहन बडोदिया पुलिस ने दुर्गा वाहिनी का आभार व्यक्त किया।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

सरपंचों के आन्दोलन के बीच मंत्री प्रहलाद पटेल की बड़ी घोषणा, हर पंचायत में होगा सामुदायिक और पंचायत भवन bhawan Aajtak24 News

पंचायत सचिवों को मिलने जा रही है बड़ी सौगात, चंद दिनों का और इंतजार intjar Aajtak24 News