24 अगस्त सुबह तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज | 24 august subah tak jile main 39 inch se adhik varsha darj

24 अगस्त सुबह तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

24 अगस्त सुबह तक जिले में 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

रतलाम (यूसुफ अली बोहरा) -  इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य  औसत वर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 981.60 मिलीमीटर अर्थात 39 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 27 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई थी।

24 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 20.64 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 29 मिलीमीटर, जावरा में 18 मिलीमीटर, ताल में 13 मिलीमीटर, पिपलौदा में 20 मिलीमीटर, बाजना में 20 मिलीमीटर, रतलाम में 12 मिलीमीटर, रावटी में 23.10 मिलीमीटर तथा सैलाना में 30 इंच वर्षा दर्ज की गई।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post