निर्दलीय निर्वाचित जनपद सदस्य डॉ.शंकरलाल बिसेन ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण | Nirdaliy nirvachit janpad sadasy dr shankarlal bisen ne ki bhajpa ki sadasyata grahan

निर्दलीय निर्वाचित जनपद सदस्य डॉ.शंकरलाल बिसेन ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

निर्दलीय निर्वाचित जनपद सदस्य डॉ.शंकरलाल बिसेन ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - बालाघाट जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-10 से निर्दलीय निर्वाचित जनपद सदस्य डॉक्टर शंकरलाल बिसेन जी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। श्री बिसेन ने क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे जी के निज निवास भोपाल पर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्री माननीय मंत्री जी ने डॉ.बिसेन को पार्टी का गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। 

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हुए प्रभावित

भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निर्दलीय निर्वाचित जनपद सदस्य डॉ.शकंरलाल बिसेन ने कहा कि, वह भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं से बहुत प्रभावित हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रीति-नीति एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हैं। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में आयुष मंत्री श्री रामकिशोर कावरे जी ने क्षेत्र में अनेकों विकास कार्य किए हैं। इन विकास कार्यों देखकर और आगामी समय में क्षेत्र का और भी बेहतर विकास करने की मंशा से ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मंत्री श्री कावरे ने दी शुभकामनाए मध्यप्रदेश के आयुष मंत्री श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे जी ने इस अवसर पर कहा कि, निर्वाचित जनपद सदस्य डॉ. शंकरलाल बिसेन जी एक अच्छे समाज सेवक हैं। श्री बिसेन वर्तमान में क्षेत्रीय पवार संगठन चरेगांव के अध्यक्ष हैं साथ ही ग्राम दुगलई बजरंग दल के भी अध्यक्ष पद पर आसीन हैं। मंत्री श्री कावरे जी ने डॉ.शंकरलाल बिसेन को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकमनाएं दी है।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News