भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव उल्लास से मनाया | Bhagwat katha main krishn janmotsav ullas se manaya

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव उल्लास से मनाया

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू जी शास्त्री का किया स्वागत

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव उल्लास से मनाया

उमरबन (पवन प्रजापत) - वेदांत दर्शन सेवा समिति केसरपुरा फाटा सुलीबयडी ग्राम पंचायत लवाणी सोसाइटी के संस्थापक स्वामी श्री अखंडानंद महाराज की पावन निश्रा में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा , कथावाचक पंडित श्री सुनील उपाध्याय के सानिध्य में कथा का वाचन किया जा रहा है। भागवत कथा के चौथे दिन भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिला पुरुषों द्वारा नृत्य किया गया। 

भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव उल्लास से मनाया

       इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष छोटू जी शास्त्री का स्वागत प्रेस क्लब उमरबन कालीबावड़ी के अध्यक्ष पवन सेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी दूरदर्शन के जिला संवाददाता धार सुनील जी सचान का स्वागत प्रेस क्लब उमरबन के संरक्षक अशोक जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धामनोद समाचार के प्रधान संपादक विजय जी सिंघल का स्वागत प्रकाश चौहान द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब मनावर के अध्यक्ष अनिल जैन का स्वागत दीपक राठौड़ दरबार द्वारा किया गया ,  मनावर के पत्रकार निलेश जैन का स्वागत नारायण कनेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना पर स्वामी अखंडानंद जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

       वेदांत दर्शन सेवा समिति महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा शुक्ला एवं श्रीमती रश्मि श्रीमाली द्वारा मुख्य अतिथि छोटू शास्त्री का स्वागत किया गया। किधर नौ कुंडीय शिव शक्ति रुद्र महायज्ञ का सोमवार से आगाज किया गया। प्रातः 7:00 बजे यज्ञशाला में पंडितों की पावन निश्रा में छेत्र में सुख शांति की कामना को लेकर यजमानो द्वारा आहुतियां दी गई। कथा के समापन पर यजमान द्वारा आरती उतारी गई। कार्यक्रम का संचालन अशोक जैन द्वारा किया गया एवं आभार डॉ सुमित जायसवाल ने माना। कथा सुनने के लिए उम्र बंद सहित आसपास गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में  गोपाल सेन , लीलाधर हरोरे , , सुशील कुशवाह , अक्कू सेन , जय कसेरा , निक्की राठौड़ पत्रकार कालीबावड़ी , दामा प्रजापत , विजय जायसवाल , राहुल सोनी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Post a Comment

Previous Post Next Post