प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 22वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया | Prajapita bhramakumari ishwariy vishvavidhyalay ka 22 va sthapna divas

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 22वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

 पत्रकारों को स्लोगन देखकर सम्मान किया गया 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 22वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

मनावर (पवन प्रजापत) - नगर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 22 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंदौर से पधारी अन्नपूर्णा दीदी, आश्रम की संचालिका सुंदरी दीदी, विशेष अतिथि प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल जैन साहित्यकार विश्वदीप मिश्रा एवं पत्रकार जयप्रकाश सेन ने केक काट कर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पत्रकारों का सम्मान भी किया गया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 22वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा दीदी ने कहा कि समय सबसे ज्यादा मूल्यवान हैं। वर्तमान में खुश रहकर पुरुषार्थ कर हमें उन्नति करना है। यदि वर्तमान में अच्छा कर रहे हैं तो भविष्य अपने आप अच्छा हो जाएगा। स्वागत भाषण देते हुए सुंदरी दीदी ने कहा कि मीडिया का काम अच्छे संदेशों को समाज तक पहुंचा कर समाज की बुराइयों को खत्म करना है। कार्यक्रम को अनिल जैन ,विश्वदीप मिश्रा ,जयप्रकाश सेन, सैयद रिजवान अली आदि ने भी संबोधित किया।स्वागत नृत्य नन्ही बालिका देवांशी मंडलोई ने प्रस्तुत किया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की उमा दीदी गंधवानी, कावेरी दीदी ,सोनाली दीदी, नंदिनी दीदी ,शारदा दीदी आदि ने अपने अनुभव और विचार प्रस्तुत किए।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का 22वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

कार्यक्रम में पत्रकार अनिल जैन, जयप्रकाश सेन, विश्वदीप मिश्रा सैयद रिजवान अली, जितेंद्र सोलंकी, संदीप जजमें, पवन प्रजापत ,कुलदीप चौहान, कलीम खान, अशफाक खान बबलू, आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के पश्चात ब्रह्माभोज का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार गणपत भाई ने किया।

*80 लाख से अधिक विजिटर्स के साथ बनी सर्वाधिक लोकप्रिय*

*आपके जिले व ग्राम में दैनिक आजतक 24 की एजेंसी के लिए सम्पर्क करे - 8827404755*

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News